लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने 159 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 7 चरणों में मतदान होगा। अखिलेश यादव करहल से, नाहिद हसन कैराना से, अब्दुल्ला आजम खान स्वार से, आजम खान रामपुर से,शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर सपा की सूची पर भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे अपराधियों की लिस्ट कहा है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची पर उत्तर प्रदेश के मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सूची नई है लेकिन अपराधी वो ही हैं, सूची में दंगे के अपराधी, गैंगस्टर, जिन लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लग चुका है वो लोग और मनी लॉन्ड्रिंग तक के अपराधी हैं।
समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 159 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 7 चरणों में मतदान होगा। अखिलेश यादव करहल से, नाहिद हसन कैराना से, अब्दुल्ला आजम खान स्वार से, आजम खान रामपुर से,शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से चुनाव लड़ेंगे।#UttarPradeshElections pic.twitter.com/SuI0MS2oc8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2022
समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 159 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। राज्य में 7 चरणों में मतदान होगा।#UttarPradeshElections pic.twitter.com/hN0sGbv31u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2022
Posted By: Sandeep Chourey