राजनांदगांव में श्रद्धालु फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शीतला मंदिर में मन्नतें मांगते नजर आए। मंदिर परिसर में गोल घेरा बनाकर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है।
Chhattisgarh Photo Gallery : खुल गए मंदिर-मस्जिद, ऐसी रही पहले दिन चहल-पहल


राजनांदगांव के चर्च में दूर-दूर खड़े होकर आराधना करते हुए मसीही समाज के लोग।

दंतेवाड़ा। माता दन्तेश्वरी के दरबार में मत्था टेकने से पहले सेनेटाइजर से हाथ साफ करता हुआ श्रद्धालु।

धमतरी। शहर के विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा करने पहुंचे गिनती के श्रद्धालु।

बिलासपुर। लंबे समय बाद आज सुबह 8 बजे श्री वेंटेश्वर मंदिर खुलते ही सबसे पहले मास्क की पूजा किया। उसके बाद इसे जनता में बांटा गया। पुजारी ने संदेश भी दिया कि इस महामारी में सभी मास्क का उपयोग करें और सुरक्षित रहे। सभी के स्वस्थ रहने की कामना की गई। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान का दर्शन किया।

रायपुर के महामाया मंदिर में सेनेटाइजर मशीन लगाया गया है। यहां श्रद्धालुओं को पहले सेनेटाइज किया जाता है। बाद दर्शन की अनुमति मिलती है।

रायपुर के बुढेश्वर चौक स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन करने पहुंची महिलाएं हाथ जोड़कर विनती कर रही हैं। उनके मन में एक ही मन्नत है- हे माता! हमें कोरोना से बचाना।