Guru Combust 2021: सूर्य 14 जनवरी शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि गुरुवार को धनु राशि से मकर राशि में सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर प्रवेश करेंगे। इस समय श्रवण नक्षत्र उदित रहेगा और पूरे दिन इसका प्रभाव बना रहेगा। इसी के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। मकर संक्रान्ति पुण्य काल मुहूर्त सुबह 08:03 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा जिसकी अवधि 4 घंटे 26 मिनट की होगी। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश से मकर राशि में पंचग्रही योग बनेगा। जिसमें सूर्य, बुध, गुरु, चंद्रमा और शनि मकर राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में मकर संक्रांति के अवसर पर एक साथ 3 शुभ योग बुधादित्य, गजकेसरी और ध्वज योग बनेगा। 17 जनवरी को शाम 5:52 बजे गुरु ग्रह अस्त हो जाएंगे। इससे पहले शनि अस्त हो चुके हैं। 7 जनवरी को मकर राशि में शनि भी अस्त हो चुके हैं। शनि के बाद गुरु का अस्त होना बहुत अहम माना जा रहा है। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा।
जानिए गुरु शनि के अस्त होने से किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव होगा
- मेष राशि- आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। काम-काज की स्थिति भी प्रभावित होगी।
- वृषभ राशि - आय के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकते है।
- मिथुन राशि - मकान-वाहन खरीदने की योजना हो तो उसे टाल दे।अनावश्यक खर्चों पर तत्काल रोक लगाएं।
- कर्क राशि - पारिवारिक मामलों में संभलकर रहें। आय के स्रोतो में कमी आ सकती है।
- सिंह राशि - आपको काम के नए अवसर मिलेंगे। इसे लेकर निर्णय लेने में कुछ दुविधा हो सकती है। यात्रा के संयोग बनेंगे।
- कन्या राशि - आपका कहीं से पैसा आना है तो रुक सकता है, लेकिन मिल जाएगा। सेहत का ध्यान रखें और वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
- तुला राशि- मकान-वाहन आदि के निवेश में जल्दबाजी न करें।जीवनसाथी पर अपना गुस्सा न निकालें।
- वृश्चिक राशि - जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, साथ ही विचारों के मिलने में भी दिक्कत आ सकती है।
- धनु राशि - किसी से भी झूठे वादे ना करें, शत्रु पक्ष को हल्के में लेने की भूल न करें, नुकसान उठाना पड़ सकता है।
- मकर राशि - दांपत्य जीवन में कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान रखें कि भाग्य के भरोसे रहना ठीक नहीं होगा।
- कुंभ राशि - मकान, वाहन और प्रापर्टी में निवेश ध्यानपूर्वक करें। इस दौरान शत्रु पक्ष हावी रह सकता है।
- मीन राशि - व्यापार में कोई बड़ी डील होते-होते टल सकती है, परेशान होने के बजाए धैर्य रखें। संबंधित जानकर की राय ले लें।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि पुराणों के अनुसार इस दिन तीर्थ या गंगा में स्नान और दान करने से पुण्य व मोक्ष की प्राप्ति होती है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण गंगा में स्नान करने की बजाय घर में ही पानी मे गंगाजल मिलाकर स्नान करने से भी पूण्य की प्राप्ति होगी। इसके अलावा संक्रांति पर्व पर पितरों का ध्यान करना चाहिए और उनके निमित्त तर्पण जरूर करना चाहिए। इस दिन खिचड़ी का भोग लगाएं और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए खिचड़ी या चावल, सफेद तिल, तिल से बनी वस्तुओं का दान करें।
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Guru Combust 2021
- #Jupiter Combust 2021
- #Makar Sankranti 2021
- #Saturn Combust 2021
- #Jupiter Saturn Conjunction
- #Makar Sankranti
- #Guru will set on 17th Jan 2021
- #Shani Guru
- #zodiac signs
- #गुरु शनि अस्त
- #राशियों पर असर