शनि देव (Shani Dev) ने 11 मई, सोमवार से अपनी चाल बदल दी। इस दिन सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर शनि देव अपनी राशि मकर में वक्री हो गए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि पूरे 142 दिन यानी 29 सिंतबर तक इस स्थिति में रहेंगे। इसका विभिन्न राशियों पर असर पड़ेगा। मसलन, मेष राशि वालों को मन माफिक परिणाम हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करना होगी। वृषभ राशि वालों को भी सजग रहने की सलाह दी जा रही है। इनकी योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। हेल्थ संबंधी समस्याएं भी आ सकती हैं। वहीं कुछ राशि वाले ऐसे हैं जिनकी किस्मत चमक जाएगी। पढ़िए अन्य राशियों पर कैसे असर पड़ेगा -

मेष राशि वालों के सलाह दी जाती है कि वे अपना मनोबल न गिरने दें। पूरी मेहनत के साथ कार्य में लगे रहेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। अपनी वाणी पर ध्यान दें। मिथुन राशि वाले नई योजना शुरू न करें। जो काम चल रहा है, उसी पर ध्यान दें। अपने खर्च पर कंट्रोल करें।

कर्क राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में उन मौके पर फिर उम्मीद जगेगी, जो पहले छूट गए हैं। इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि पति या पत्नी से संबंधों पर असर पड़ सकता है।

सिंह राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। कर्ज बढ़ सकता है इसलिए अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करें। पति और पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे। कन्या राशि वालों के काम पर असर पड़ सकता है। ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा और कार्यक्षमता प्रभावित होगी। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

तुला राशि वाले नए काम शुरू करेंगे और सफलता भी मिलेगी। हालांकि इस दौरान अपने खर्च पर ध्यान रखें। बजट से ज्यादा खर्च मुश्किल में डाल सकता है। वृश्चिक राशि वालों का पारिवारिक जीवन मधुर होगा। खासतौर पर भाई बहन के बीच प्यार बढ़ेगा। लंबे समय से चला आ रहा आर्थिक संकट भी दूर होगा।

धनु राशि वालों को भी आर्थिक मोर्च पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि किसी बिजनेस में निवेश करने के लिए समय सबसे बढ़िया बताया गया है। किस्मत के सहारे न बैठे रहें। अपनी प्लानिंग पर ध्यान दें।

यह राशि परिवर्तन मकर राशि वालों को उदार और निराशाबादी बना सकता है। ये खुद की क्षमताओं पर संदेह करने लगेंगे। सेहत भी गड़बड़ा सकती है। जो लोग जमीन या मकान के सौदे करना चाहते हैं, उनके लिए समय उत्तम है।

कुंभ राशि वालों की सेहत पर असर पड़ेगा और खर्च में भी वृद्धि होगी। अपनी सेहत पर ध्यान दें। लॉकडाउन खुलने के बाद भी जब तक बहुत जरूरी न हो, यात्रा न करें। मीन राशि वाले उन लोगों को फायदा होगा जो लेखन संबंधी कार्य करते हैं। पुरानी गलतियों में सुधार करेंगे और आगे बढ़ेंगे।

मई का महीना ग्रहों की चाल के बदलने का

मई का महीना ग्रहों की चाल बदलने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। Shani Dev के साथ ही दो अन्य ग्रह भी अपनी स्थिति बदलने जा रहे हैं। खास बात यह है कि ग्रहों की चाल बदलने का यह योग एक के बाद एक है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि 13 मई को शुक्र और 14 मई को बृहस्पति अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र 13 मई को दिन में 12 बजकर 12 मिनट पर वृषभ राशि में वक्री हो जाएंगे और इस साल 25 जून तक इसी स्थिति में रहेंगे। वहीं बृहस्पति 14 मई को शाम 7 बजकर 58 मिनट पर वक्री होते हुए मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

Posted By: Arvind Dubey

rashifal
rashifal