Shani Dev: अगर आप ज्योतिष को मानते हैं, तो शनि ग्रह और शनिदेव के बारे में ना जानते हों, ऐसा नहीं हो सकता। शनिदेव का सूर्यदेव का पुत्र और कर्मफल दाता माना गया है। इसके साथ ही यह पितृ शत्रु ग्रह भी है। हालांकि, तमाम भ्रांतियां होने के साथ ही जितना माना जाता है, शनि उतना अशुभ और मारक ग्रह नहीं है। इस लिहाज से इसे शत्रु नहीं मित्र कहा जाता है।

शनि ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जो मोक्ष देता है। यह प्रकृति में संतुलन पैदा करता है और हर प्राणी के साथ उचित न्याय करता है। हालांकि, तमाम लोगों को पता नहीं होता कि उनके ऊपर शनिदेव की कृपा है या नहीं। ऐसे में शनिदेव की कृपा क्या आपके ऊपर बरसती है, यह बेहद आसानी से जाना जा सकता है।

मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, कू ऐप पर मौजूद ज्योतिष, हस्तरेखा विशेषज्ञ राजीव द हीलर ने अपनी कू पोस्ट में शनिदेव की कृपा को पहचानने के बेहद आसान तरीके बताए हैं। अपनी वीडियो पोस्ट में उन्होंने बताया हैः 1. जिन पर शनिदेव की कृपा होती है, ऐसे लोग सेल्फ मेड यानी खुद के पैरों पर खड़े होने वाले होते हैं। 2. साधारण शब्दों में ऐसे लोग मुश्किल से मुश्किल वक्त में भी किसी की मदद लेना पसंद नहीं करते। 3. ये लोग गरीबी और मुश्किल में रह लेंगे, लेकिन अपने हाथ किसी के सामने नहीं फैलाएंगे। 4. ऐसे लोग अपने करियर में शून्य से शुरुआत करके एक बड़े सफल मुकाम पर पहुंचते हैं और दूसरों के लिए एक मिसाल बनते हैं।

क्या होते हैं लक्षणः

1. बचपन में इन लोगों की टांग पर चोट जरूर लगती है।

2. बचपन में हड्डियों से जुड़ी परेशानियां जरूर होती हैं।

3. पैर या हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर होता है।

4. पैरों में मोच, मांसपेशियों में दर्द, चोट लगती ही लगती है।

शनि की साढ़े साती या महादशा से बचने के उपाय

उन्होंने एक अन्य वीडियो में शनि की साढ़े साती से बचने के लिए भी आसान से उपाय बताए हैंः काले घोड़े की चार कीलें बनवाकर अपने घर के चारों कोनों में लगा दें, इससे शनिदेव के नकारात्मक प्रभाव कम हो जाएंगे। अगर घोड़े की नाल का छल्ला नहीं पहन सकते, तो इसे अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें, इससे धन की कमी दूर होगी।

Posted By: Arvind Dubey

rashifal
rashifal
  • Font Size
  • Close