Surya Grahan 2019 : साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण गुरुवार सुबह 8.09 बजे से 10.59 बजे तक रहा। इसे देश के विभिन्न हिस्सों में देखा गया। सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) समाप्त होने के बाद मंदिरों में शुद्धिकरण का काम शुरू हो गया है। इसके बाद पट खोले जाएंगे और आरती की जाएगी। इससे पहले बुधवार रात 8 बजे से सूतक लग गया था। इसी समय सभी प्रमुख मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। प्रमुख मंदिरों में शयन आरती भी रात 8 बजे के पहले कर ली गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली में सूर्यग्रहण देखने को कोशिश की, लेकिन बादलों के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। सबसे अच्छा नजारा दुबई में देखने को मिला जहां चांद पूरी तरह सूर्य के सामने रहा और 'रिंग ऑफ फायर' का नजारा दिखा।
PM Modi tweets,"Like many Indians, I was enthusiastic about #SolarEclipse. Unfortunately, I could not see Sun due to cloud cover but I did catch glimpses of eclipse in Kozhikode & other parts on live stream. Also enriched my knowledge on the subject by interacting with experts." pic.twitter.com/s97rELVuMW
— ANI (@ANI) December 26, 2019
इस तरह विदा हो रहे वर्ष 2019 का आखिरी सूर्यग्रहण दुनियाभर में देखा गया। सूर्य ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। भोजन नहीं करना चाहिए। घर में साफ-सफाई होना चाहिए। स्थान करने के बाद एक स्थान पर बैठकर अपने आराध्य देव का नाम जपें। सूरत या ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते रखना चाहिए। इससे शुद्धता बनी रहती है। ग्रहण काल के दौरान बीमार लोगों के हाथ से दान करवाया जाए , तो बीमारी दूर होती है।
Solar eclipse witnessed in Dubai. #SolarEclipse https://t.co/rBM3tCDaTv pic.twitter.com/y9jmsR85lu
— ANI (@ANI) December 26, 2019
ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में रखी खाने-पीने की चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के बाद घर, खासतौर पर पूजा कक्ष का शुद्धिकरण किया जाना चाहिए। गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close