Upay for Desired Life Partner: हिंदू धर्म में भगवान शिव की आराधना करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है और कहा जाता है कि जब शादी, विवाह या मनचाहा जीवनसाथी पाने की बात हो तो शिव जी की आराधना करना उत्तम फल प्रदान करने वाली होती है। क्योंकि माता पार्वती ने भी भोलेनाथ की कड़ी तपस्या के बाद ही शिव जी को अपने वर के रूप में पाया था।

वहीं शिव पुराण के अनुसार अगर कोई कुंवारी लड़की या लड़का भगवान शिव की पूजा-अर्चना सच्चे मन से करता है, तो उसे मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। इसलिए अगर आप अपने लिए एक अच्छा और अपना पसंदीदा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो शिव की आराधना के साथ-साथ कुछ आसान और अचूक उपाय कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या करें उपाय-

मनपसंद जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय

- अगर आप मनपसंद जीवनसाथी पाना चाहते हैं तो भगवान शिव की आराधना आपके लिए सर्वोत्तम होगी। क्योंकि माता पार्वती ने शिव जी को पाने के लिए भोलेनाथ की घोर तपस्या कर उन्हें प्रसन्न किया था। ऐसे में अगर आप भी अपनी पसंद का जीवनसाथी पाना चाहते हैं तो आपको शिव की आराधना करना शुभ रहता है।

इसके लिए आप हर सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर जाएं, दूध शहद से अभिषेक करें, सुगंधित इत्र अर्पित करें, भगवान भोलेनाथ की घी का दीपक जलाकर आरती करें।

- शिव पुराण के अनुसार भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा दिन सोमवार का माना जाता है। इसलिए अगर आप अपने मनपसंद वर या वधु को पाना चाहते हैं तो लड़कियां और लड़के ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शिव के मिट्टी का शिवलिंग का निर्माण कर अभिषेक करें, 108 बेलपत्र अर्पित करें।

- माना जाता है कि भगवान शिव को नागकेसर अति प्रिय होता है। इसलिए शिवलिंग पर नागकेसर अर्पित करने से भगवान शिव उनकी विनती सुन लेते हैं। जो भी लड़कियां अच्छे जीवनसाथी की तलाश में हैं वे रोजाना स्नान करके शिवजी का जलाभिषेक करें और उन्हें नागकेसर चढ़ाएं। उन्हें शीघ्र ही शुभ फल जरूर मिलेगा।

Posted By: Arvind Dubey

rashifal
rashifal
  • Font Size
  • Close