मेषः सूर्य शुक्र की युति दांपत्य सुख में व्यवधान उत्पन्न करेगी। मैत्री संबंधों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। समझौता करके किसी से कार्य लेना आपके लिए हितकर होगा।
वृषः सूर्य और शुक्र की युति स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन या नए अनुबंध की दिशा में सफलता देगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
मिथुनः सूर्यशुक्र की युति संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।
कर्कः सूर्य शुक्र की युति यात्रा देशाटन या विभागी परिवर्तन दे सकती है। परिवार से प्रवास की स्थिति बन सकती है। मैत्री संबंध मधुर होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सिंहः दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। उच्च अधिकारी या उच्च राजनेता से सहयोग लेने में सफल होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कन्याः सूर्य शुक्र की युति धन हानि देगा। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। संयम रखें। रोग और विरोधी सक्रिय रहेगा। सोचलृविचारकर काम करें।
तुलाः बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता की ओर लेकर जाएगा। प्रणय प्रसंग भी सफल होगा। संतान के दायित्व की पूूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृािकः शुक्र और सूर्य की युति पारिवारिक सुख में व्यवधान उत्पन्न करेगी। किसी तीसरे का हस्तक्षेप स्वीकार न करें, उससे पारिवारिक और व्यक्तिगत कष्ट ही मिलेगा।
धनुः सूर्यशुक्र की युति पुरुषार्थ को प्रभावी बनाएगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। देशाटन, मैत्री संबंध, निजी सुख में वृद्धि संभव है। मधुर संबंध बनेंगे।
मकरः सूर्य शुक्र की युति व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। प्रियजन भेंट होगी। किया गया पुरुषार्थ हितकारी होगा।
कुंभः सूर्य शुक्र की युति व्यावसायिक तनाव देगी। आर्थिक दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। हर स्थिति में संयम बरतें।
मीनः सूर्य एवं शुक्र की यूति निजी संबंधों में कष्ट देगी। भाई या बहन से भी तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम बरतना जरूरी है।
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Aaj Ka Rashifal 19 Feb 2021
- #Horoscope
- #astrology
- #zodiac
- #signs
- #zodiac sign
- #Scorpio
- #Spiritual news
- #Daily Horoscope
- #आज का राशिफल
- #Horoscope series
Show More Tags