Ank Jyotish 3 December 2022: मूलांक 1- करियर से जुड़ी योजना सफल होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी करीबी के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज लाभ के योग नहीं है। अपने संपर्क मजबूत करें।
मूलांक 2- पति-पत्नी के बीच झगड़े हो सकते हैं, लेकिन प्यार बना रहेगा। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है। प्रॉपर्टी प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है। मेहनत के अनुरूप रिजल्ट नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
मूलांक 3- घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। राजनीतिक संपर्क फायदेमंद हो सकते हैं। सामाजिक रिश्तों में आपका विशेष स्थान होगा। अतीत की नकारात्मक बातों को याद न करें। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बनाए रखेगा।
मूलांक 4- पारिवारिक और निजी गतिविधियों में तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भाइयों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
मूलांक 5- सही परिणाम मिलने से गर्व महसूस करेंगे। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। आय और खर्च पर संतुलन बनाकर रखें। संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छे सौदे होने की संभावना है। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मूलांक 6- कई तरह की लाभदायक स्थितियां बन रही है। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। बच्चों पर बंदिशें न लगाएं। समझदारी और शांति से काम लें। क्रोध से मामला बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने की संभावना है।
मूलांक 7- ग्रहों की स्थिति आपके सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ा रही है। कार्य के प्रति समर्पण आपको नई उपलब्धियां दिलाएगा। काम की अधिकता रहेगी। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
मूलांक 8- नौकरी पेशा जातक कार्यों को लेकर सावधान रहें। सरकारी अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। किसी खास से मनपसंद वस्तु गिफ्ट में मिल सकती है। इस समय लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं।
मूलांक 9- किसी दुविधा से निकालकर मन को शांति मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े काम में प्रगति होगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
यह भी पढ़ें-
Yearly Horoscope 2023: कर्क, सिंह और कन्या राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानिए यहां
Yearly Horoscope 2023: मेष, वृषभ और मिथुन राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानिए यहां
Posted By: Kushagra Valuskar
- Font Size
- Close
- # ank rashfal
- # ank jyotish
- # ank rashifal 3 december
- # aaj ka ank rashifal
- # aaj ka rashifal
- # ank jyotish mulank 2
- # ank rashifal today
- # 9 अंक ज्योतिष
- # अंक राशिफल
- # आज का अंक राशिफल
- # आज का अंक ज्योतिष
- # 1 अंक ज्योतिष
- # 7 अंक ज्योतिष
- # आज का शुभ अंक
- # naidunia
- # numerology today in hindi
- # numerology in hindi