Ank Jyotish 3 February 2023: मूलांक 1- आज का दिन एनर्जी से भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता महसूस करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी। हर काम में तेजी से आगे बढ़ेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव रह सकता है।
शुभ रंग- पीला, उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
मूलांक 2- लव लाइफ को खुशनुमा बनाने में कोई कसर नहीं रहेगी। प्रिय से दिल की बात कह दें। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। काम अटक सकते हैं।
शुभ रंग- नीला, उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।
मूलांक 3- आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अपने प्रिय के नखरे उठाने पड़ेंगे। इनकम बढ़ेगी।
शुभ रंग- लाल, उपाय- चीटियों को आटा डालें।
मूलांक 4- आप गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे। रिश्ते में रोमांस बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रह सकता है। मेहनत का पूर्ण लाभ मिलेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।
शुभ रंग- पिंक, उपाय- भगवान गणेश को प्रसाद चढ़ाएं।
मूलांक 5- कार्यस्थल में छवि मजबूत होगी। आपको सम्मान मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपको पसंद नहीं आएगाा। मूड खराब रहेगा।
शुभ रंग- पीला, उपाय- गाय को गुड़ और हरा चारा खिलाएं।
मूलांक 6- आज के दिन सितारे बुलंद रहेंगे। सेहत में सुधार होगा। काम में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ मुश्किल निर्णय ले सकते हैं।
शुभ रंग- हरा, उपाय- सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
मूलांक 7- ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं है। सेहत कुछ नाजुक रह सकती है। धन की आवक होगी। घर-परिवार में सब खुशहाल रहेगा। काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- सफेद, उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 8- आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। आप मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। व्यापारी वर्ग को बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा को काम की तारीफ सुनने को मिल सकती है।
शुभ रंग- हरा, उपाय- भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।
मूलांक 9- खर्चों में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। काम में भागदौड़ बनी रहेगी। किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है। काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी, उपाय- भगवान कृष्ण को माखन का भोग लगाएं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Kushagra Valuskar
- Font Size
- Close