धर्म डेस्क, इंदौर। अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि का बहुत बड़ा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। जन्मतिथि से व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। उसके स्वभाव, सोच, करियर और भविष्य की दिशा जन्मतिथि से निकाला गया मूलांक तय कर देता है।
आज हम इस आर्टिकल में मूलांक 4 के बारे में बात करेंगे। इसका स्वामी ग्रह राहु होता है। यह तेज बुद्धि, अनोखे विचार और जोखिम उठाने में क्षमता देता है। यह साहसी, मेहनती और स्पष्टवादी होते हैं।
आप के जन्म की तारीख 4, 13, 22 और 31 है, तो आपका मूलांक 4 है। भले ही आपका जन्म किसी भी महीने में हुआ हो। उदाहरण के तौर पर आपकी जन्मतिथि 22 जून है, तो 2+2= 4 हो जाता है। आपका मूलांक 4 हुआ। इस मूलांक के लोग बहुत ही जिम्मेदार होते हैं। वह अपने काम संकल्प के साथ करते हैं।
मूलांक 4 के लोग बहुत ही मेहनती होते हैं। वह अपनी मेहनत के दम पर लोगों को प्रभावित करते हैं। जीवन में वह लक्ष्य तय कर आगे बढ़ते हैं। इनमें जोखिम लेने की क्षमता बहुत होती है। वह नतीजों की परवाह नहीं करते हैं।
मूलांक 4 के लोग काम करने के लिए पारंपरिक तरीकों पर निर्भर नहीं रहते हैं। वह नए तरीके खोजते हैं। ये सिस्टम से नहीं डरते हैं। उनको चुनौतियां पसंद होती हैं। यह लोग किसी को काम करने की ठान लेते हैं, तो घबराते नहीं हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।