Chaitra Navratri 2023 Shubh Muhurat in Hindi: पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है, जो 30 मार्च को समाप्त होगी। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। नवरात्रि को वैसे काफी शुभ माना गया है, लेकिन खरमास होने के कारण मांगलिक कार्यों की मनाही रहेगी। हालांकि चैत्र नवरात्रि के दौरान वाहन खरीदना शुभ माना गया है। अगर आप नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जानिए चैत्र नवरात्रि में किस दिन खरीदारी करना शुभ है।

चैत्र नवरात्रि में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

24 मार्च 2023, शुक्रवार- गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो अश्विनी नक्षत्र और रवि योग में खरीद सकते हैं। इस दिन रवि योग 01.22 मिनट से शुरू होगा।

26 मार्च 2023, रविवार- इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। शुभ मुहूर्त दोपहर 02.01 मिनट से 27 मार्च की सुबह 06.17 मिनट तक है।

27 मार्च 2023, सोमवार- रोहिणी नक्षत्र और मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इस दिन सुबह 06.17 मिनट से शाम 05.27 मिनट तक वाहन खरीद सकते हैं।

29 मार्च 2023, बुधवार- पुनवर्स नक्षत्र और आर्द्रा नक्षत्र। रात 08.07 मिनट से 09.07 मिनट तक।

30 मार्च 2023, गुरुवार- रामनवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्य योग का संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Posted By: Kushagra Valuskar

rashifal
rashifal
  • Font Size
  • Close