Chandra Grahan 2022: कल यानी 8 नवंबर को इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इससे पहले 25 अक्टूबर मंगलवार को सूर्य ग्रहण भी लगा था। सूर्य ग्रहण का भी प्रभाव 3 महीने तक रहेगा। वहीं चंद्रग्रहण का भी प्रभाव अगले 3 महीने तक बना रहने वाला है। इसके साथ ही सूर्यग्रहण वायु तत्व की राशि तुला में लगा था और चंद्रग्रहण अग्नि तत्व की राशि मेष में लगने जा रहा है। ऐसी स्थिति में दोनों ग्रहणों का संयुक्त रूप से व्यापक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर इन ग्रहणों का काफी प्रभाव होने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

इन राशियों पर ज्यादा प्रभाव

जिन राष्ट्रों के नाम मेष या तुला राशि से है। उन्हे विशेष रूप से अगले तीन महीने तक सतर्क रहने के आवश्यकता है। जिन राष्ट्रों के नाम च, चे, चो, ला, ले, लो, लू, अ, रा, री, रू, रे, रो ता, तू, ते आदि से आते हैं, उदाहरण के लिए अमेरिका, चेचन्या, चीन, रूस, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया आदि इन नामों वाले राष्ट्रों को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए। इसके साथ ही आपसी विवाद से भी बचना चाहिए। आम जनमानस में विद्रोह या तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। चक्रवात, भूकंप, बवंडर जैसी बड़ी दुर्घटना की संभावना बन सकती है। विश्व के अन्य राष्ट्रों के लग्न की जानकारी नहीं होने के कारण राशि के आधार पर ही गणना की गई है।

हो सकती हैं बड़ी दुर्घटनाएं

बता दें कि चंद्रग्रहण के प्रभाव से क्षति, व्यापारिक क्षति, राजनीतिक क्षति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इन राष्ट्रों में युद्ध या युद्ध जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती है। विश्व के अन्य कई राष्ट्रों में भी जहां बड़े आयोजन होने वाले हैं, जहां जनसंख्या एकत्र होकर जश्न मनाएगी, वहां दुर्घटना की संभावना बन सकती है। वहीं तीव्र गति से चलने वाले वाहन जैसे हवाई जहाज, ट्रेन, बुलेट ट्रेन पर नकारात्मक प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। कोई बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

Bollywood Celebs Parents 2022: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सहित इस साल ये सेलेब्स बने हैं पेरेंट्स

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Posted By: Ekta Sharma

rashifal
rashifal
  • Font Size
  • Close