Dhan Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी ग्रह का अस्त स्थिति में होना शुभ नहीं होता है। ग्रह का नीचा होना उसे कमजोर बनाता है। 30 जनवरी 2023 को शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में अस्त हुए थे, जो कई राशियों को अशुभ फल दे रहा था। कर्मफलदाता 6 मार्च को उदय हो गए हैं। शनि के वक्री होने से कई जातकों के जीवन में राहत आई है। खास तौर पर 3 राशियों के लिए शनि उदय लाभ देने वाला है। शनि के उदित होने से धन राजयोग बना है। जिससे इन लोगों को धन लाभ होगा। इसके अलावा नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी।

धन राजयोग इन राशि वालों का भाग्य चमकाएगा

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के करियर के लिए शनि का उदय बहुत शुभ है। अच्छी सैलरी वाली नौकरी का ऑफर मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ होगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अविवाहितों का विवाह पक्का हो सकता है।

सिंह राशि

शनि के उदय होने से बना धन राजयोग सिंह राशि वालों को बहुत लाभ पहुंचाएगा। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। किसी पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है।

कुंभ राशि

धन राजयोग कुंभ राशि के जातकों को भरपूर लाभ देगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। तनाव से मुक्ति मिलेगी। बच्चों के भविष्य संबंधी योजनाएं बनेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। नौकरी में धन लाभ होगा, प्रमोशन के संकेत हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

यह भी पढ़ें-

Papamochani Ekadashi 2023: 18 मार्च को रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत, जानिए कथा, महत्व और पूजा विधि

https://www.naidunia.com/spiritual/kehte-hain-papamochani-ekadashi-18-march-2023-know-papamochani-ekadashi-vrat-story-importance-and-puja-vidhi-8030648

Gudi Padwa 2023: क्या है गुड़ी पड़वा पर्व का महत्व, क्यों और कैसे मनाते हैं, यहां जानिए सबकुछ

https://www.naidunia.com/spiritual/vrat-tyohar-gudi-padwa-2023-importance-of-gudi-padwa-festival-why-and-how-it-is-celebrated-know-everything-here-8030277

Posted By: Kushagra Valuskar

rashifal
rashifal
  • Font Size
  • Close