Gaja Lakshmi Yog: इस साल शनि, गुरु सहित कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन ग्रहों के परिवर्तन से कई अद्भुत योग भी बन रहे हैं। गुरु बृहस्पति समेत कई ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से गजलक्ष्मी योग बन रहा है। काफी लंबे समय के बाद इस साल गजलक्ष्मी योग बनने जा रहा है। इससे कई राशि के जातकों का भाग्य चमक उठेगा। नौकरी, व्यापार सहित सभी क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण बनने वाले योग को गजलक्ष्मी राजयोग कहा गया है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं, जिन्हें गजलक्ष्मी राजयोग लाभ देने वाला है।
21 अप्रैल 2023 को ग्रह नक्षत्र कुछ इस तरह से बदलेंगे जिससे एक योग बनने जा रहा है, वह काफी दुर्लभ होगा। दरअसल 21 अप्रैल को बृहस्पित ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि पर चंद्रमा पहले से ही विराजमान है। जिससे गजलक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को गजलक्ष्मी योग बनने से बहुत लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों के जीवन में पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की हाल में ही शनि की ढैय्या समाप्त हुआ है। ऐसे में गुरु बृहस्पति ढेर सारी खुशियां लेकर आने लासा है। ऐसे में इस राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
धनु राशि
इस राशि में शनि की साढ़े साती का प्रभाव खत्म होने वाला है। ऐसे में गजलक्ष्मी योग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ लव लाइफ अच्छे से बीतेगी। प्रेम-प्रसंग और विवाह जैसे मामलों में सफलता हासिल होगी। जीवन में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Ekta Sharma