Guru Chandal Yog: ग्रहों की चाल समय-समय पर बदलती रहती है। यह ग्रह परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। देवगुरु बृहस्पति बुद्धि, विद्या और धर्म के स्वामी है। अगर किसी जातक के कुंडली में देवगुरु नीच का हो तो स्थिति इसके विपरीत होती है। वहीं, राहु के कारण व्यक्ति अवैध कार्यों, नशा और जोखिम भरे निवेशों की ओर आकर्षित होता है। अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु चांडाल योग बनता है, तो राहु के प्रभाव से देवगुरु का प्रभाव कम हो जाता है। गुरु चांडाल योग से व्यक्ति गरीब हो जाते हैं।

इस वर्ष 23 अप्रैल रविवार को गुरु चांडाल योग बन रहा है। देव गुरु मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यह इस राशि में 30 अक्टूबर तक गोचर करेगा। जिसका असर देश और दुनिया पर पड़ेगा। जिन लोगों की कुडली में यह योग है, उन्हें अगले 6 महीने तक सावधान रहना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि में गुरु चांडाल योग बनने जा रहा है। जिससे इस राशि के जातकों को परेशानी हो सकती है। करीबी लोगों से संबंध में खटास आने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृष राशि

निवेश संबंधी कोई निर्णय ने लें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक समस्याओं से निपटना मुश्किल होगा।

मिथुन राशि

शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

इस राशि वालों को धन संबंधी परेशानी हो सकती है। वाणी में संयम रखना होगा।

सिंह राशि

कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल में तनाव बढ़ेगा। रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है।

कन्या राशि

रिश्तों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

तुला राशि

आमदनी में कमी हो सकती है। परिवार और मित्रों से अलगाव की संभावना है। अनैतिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी।

गुरु चांडाल योग में करें ये उपाय

- रोजोना माथे पर हल्दी और केसर का तिलक लगाएं।

- बड़ों के फैसले का सम्मान करें।

- नियमित रूप से भगवान गणेश और मां सरस्वती की पूजा करें।

- भगवान शिव को दूध अर्पित करें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Posted By: Kushagra Valuskar

rashifal
rashifal
  • Font Size
  • Close