Guru Gochar in Mesh Rashi: देवगुरु बृहस्पति को संतान, विद्या और दान में वृद्धि का कारक माना जाता है। बृहस्पति विशाखा, पुनर्वसु और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं। देवगुरु 12 वर्ष बाद मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 22 अप्रैल को बृहस्पति मीन राशि को छोड़कर मेष में विराजमान होंगे। 1 मई 2023 तक इसी राशि में रहेंगे। इससे विपरीत राज योग बनेगा। जिससे 5 राशि वालों का सोया हुआ भाग्य जाग उठेगा।

मिथुन

देवगुरु का मेष राशि में गोचर मिथुन राशि वालों को विशेष लाभ देगा। भाग्य का साथ मिलने से आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।

तुला

गुरु का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। व्यापार लाभदायक रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। इनकम के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क

बृहस्पति का गोचर कर्क राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। इस काशि के लोगों का भाग्य पूरा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को बृहस्पति ग्रह से लाभ होगा। जो भी काम करेंगे इसमें सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर रहेंगे। सामाजिक सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मीन

देवगुरु मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे मीन राशि के जातकों को लाभ होगा। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिलने से लाभ होगा। जीवन भी सुखद रहेगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

यह भी पढ़ें-

Papamochani Ekadashi 2023: 18 मार्च को रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत, जानिए कथा, महत्व और पूजा विधि

Gudi Padwa 2023: क्या है गुड़ी पड़वा पर्व का महत्व, क्यों और कैसे मनाते हैं, यहां जानिए सबकुछ

Posted By: Kushagra Valuskar

rashifal
rashifal
  • Font Size
  • Close