Holi 2023: मार्च का महीना शुरू हो चुका है और इस माह होली का त्योहार मनाया जाएगा। बता दें कि होली का उत्साह हर व्यक्ति के मन में नजर आ रहा है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार होली कुछ राशि वाले जातकों के लिए बहुत लकी रहने वाली है। बता दें, इस वर्ष होली का पर्व देशभर में 8 मार्च को मनाया जाएगा। होली पर ग्रहों का संयोग बन रहा है और साथ ही साथ शनिदेव भी उदय होने वाले हैं। ऐसे में होली का पर्व 5 राशि वालों की किस्मत बदल देगा। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो राशियां-
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए होली के बाद अच्छा समय आने वाला है। इस दौरान आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे साथ ही कार्यस्थल पर आपको प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें। इसके अलावा होली पर इस राशि वाले लोग लाल रंग के चंदन भगवान को लगाएं और लाल रंग के रंग-गुलाल से होली खेलें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए ये होली बेहद शुभ होने वाला है। समय का सदुपयोग करते हुए अपने करियर पर ध्यान दें, अच्छे योग बन रहे हैं ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। धन वृद्धि होगी, विदेश यात्रा पर जाने का सपना पूरा हो सकता है। होली के बाद नए काम शुरू करें, सफलता मिलेगी। होली पर मिथुन राशि वाले हरे रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और हरे रंग से होली खेलें।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए ये होली काफी अच्छी साबित होगी। इस बार आपके जीवन में एक साथ खुशियां आएंगी। घर में सदस्यों के बीच प्रेम व मधुरता रहेगी। जो भी जातक नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें नौकरी मिलने का योग बन रहा है। सिंह राशि वाले लोग इस दिन पीले रंग अपने भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए यह होली बहुत फायदेमंद रहेगी। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा साथ ही लंबे समय से चल रही बीमारी का भी अंत होगा। अपने करियर में कुछ नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, समय अनुकूल है। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। होली पर धनु राशि वाले पीले रंग भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें।
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close