Mars Transit 2023: ग्रहों के सेनापति मंगल देव, 13 मार्च को सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल वृष राशि के निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को एक योद्धा और सेनापति माना जाता है। यह युद्ध, साहस, ऊर्जा, पराक्रम और भूमि के कारक ग्रह माने गए हैं। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल देव बुध ग्रह के साथ शत्रुता का भाव रखते हैं और मंगल का यह राशि परिवर्तन बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में हो रहा है। मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों को सावधान रहने की जरुरत है, कुछ राशियों के अच्छे दिन भी शुरू हो जाएंगे।
इन राशियों के अच्छे दिन
मेष राशि
इस राशि के तीसरे भाव में मंगल का गोचर होनेवाला है। मंगल देव इसी भाव के कारक भी होते हैं। राशि के स्वामी का इस भाव में प्रवेश करना आपके लिए बेहद शुभ होगा। इस दौरान आपको कोई भी जोखिम भरा कार्य शुरु कर सकते हैं और आपको उसमें लाभ ही होगा। छोटी यात्राओं के संयोग बन रहे हैं। ट्रैवल के व्यवसाय के जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
मंगल का आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर हो रहा है। मंगल देव इस राशि में विशेष फलदायक होते हैं। आपकी ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी। आपको नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। इस अवधि में व्यापार में मुनाफा होगा और आपका आर्थिक संकट दूर होगा। अपने अहंकार पर काबू रखें और संयमपूर्वक बातचीत करें। हर कार्य में सफलता मिलेगी।
धनु राशि
मंगल देव आपके छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। आपके शत्रुओं का नाश होगा और अगर कोई लोन चल रहा है, तो वो भी खत्म हो जाएगा। अगर नया लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो इस समय उसमें भी सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी या जमीन-जायदाद के मामले सुलझ जाएंगे और आपको जीत मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन अस्पताल से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं।
इन राशियों को रहना होगा सावधान
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। परेशानियां बढ़ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाद- विवाद या धन हानि होने की भी संभावना है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर परिवार के बाकी सदस्यों के बीच किसी विषय पर मनमुटाव हो सकता है।
मिथुन राशि
मंगल का आपकी ही राशि में ही गोचर होने जा रहा है। मिथुन राशि बुध ग्रह की राशि मानी गई है और बुध और मंगल में शत्रुता का भाव रहता है। ऐसे में मंगल के शत्रु बुध की राशि में आने से नौकरी करनेवाले जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। काम के बढ़ने से आपका तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में भी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
कुंभ राशि
मंगल का गोचर आपकी कुंडली के पांचवें भाव में होने जा रहा है। आपकी कुंडली में मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। मंगल ग्रह ऊर्जा और क्रोध के कारण होते हैं, ऐसे में आपको ज्यादा गुस्सा करने से बचना चाहिए। इससे कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। इस दौरान धन हानि होगी और बेवजह के खर्चे बढ़ेंगे.
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Shailendra Kumar
- # Mangal Gochar 2023
- # Mangal dev
- # Mars transit
- # Mars in Gemini
- # luck
- # zodiac signs
- # happiness
- # peace
- # astrology news
- # Astro remedies
- # astro remedies for life
- # astrology
- # spiritual
- # jyotish
- # jyotish shastra