उज्जैन। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में व्यापार, व्यवसाय, वाणी और प्रकृति के कारक ग्रह माने जाने वाले बुध 29 जनवरी को पूर्व दिशा में उदय होंगे। वहीं समृद्धि, ऐश्वर्य व सौंदर्य के कारक शुक्र इसी दिन मार्गीय होने जा रहे हैं। ग्रह मंडल के इन दोनों प्रमुख ग्रहों का प्रकृति परिवर्तन आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बदलाव दिख सकता है। विभिन्न राशि के जातकों के लिए भी आने वाला समय राहत भरा रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के अनुसार 29 जनवरी को बुध के पूर्व दिशा में उदय होते ही बाजार में गति आएगी। पिछले कुछ समय से पेट्रोलियम पदार्थों के भावों में उतार-चढ़ाव से आमजन पेरशानी का अनुभव कर रहे थे। ज्योतिष विद्या में मान्यता है कि यह स्थिति बुध के अस्त होने से निर्मित होती है। 29 जनवरी को बुध के उदय होते ही पेट्रोलियम पदार्थों के भावों में कमी नजर आ सकती है। वर्तमान में बुध मकर राशि में शनि के साथ गोचर कर रहे हैं। सूर्य, बुध व शनि की युति श्रेष्ठ मानी जाती है। हालांकि बाजार में उतार चढ़ाव का संदेश भी देती है। बुध के उदय होने से बाजार अवश्य संभलेगा।
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
पंचांगीय गणना के अनुसार 29 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर शुक्र ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं। इनकी मार्गीय गति आर्थिक दृष्टिकोण से भारत की स्थिति को मजबूत करेगी। वर्तमान में शुक्र धनु राशि में मंगल के साथ गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति बहुत अच्छी नहीं मानी जाती है। फिर भी भारत का कृषि बाजार एशिया में अपना प्रभाव छोड़ सकता है। इसका लाभ आने वाले समय में दिखाई देगा।
ग्रहों के परिवर्तन पर ज्योतिष दृष्टि
पं. डब्बावाला ने बताया बुध व शुक्र दोनों ही ग्रह बाजार, व्यापार व धन से जुड़े ग्रह हैं। देश, समाज व व्यक्ति को समृद्धि की ओर आगे बढ़ाते हैं। इनके अस्त तथा वक्रगत होने अथवा अन्य ग्रहों के साथ पापाक्रांत होने पर बाजार प्रभावित होते हैं। आय में अवरोध, मानसिक परेशानी भी होती है। अब क्रमानुसार इनके उदय व मार्गी होने से समस्याओं का निराकरण होगा। विभिन्न राशि के जातकों को भगवान गणपति व भगवान दत्तात्रेय की आराधना करने से लाभ प्राप्त होगा।
किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव
- मेष : कार्य में प्रगति, रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
- वृषभ : भाग्योदय होगा, आर्थिक समृद्धि के योग।
- मिथुन : व्यवसायिक उन्नति व धन लाभ होगा।
- कर्क : आंशिक तनाव किंतु कार्य में सफलता मिलेगी।
- सिंह : महिला पक्ष से सामंजस्य बनाकर चलें।
- कन्या : वाणी से संबंधित कार्यों में गति बढ़ेगी।
- तुला : आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा।
- वृश्चिक : प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, भाई बहन का सुख मिलेगा।
- धनु : धन के साथ साथ मान सम्मान में वृद्धि होगी।
- मकर : नए कार्य की योजना बनेगी।
- कुंभ : अतिरिक्त व्यय से चिंता संभव है।
- मीन : किसी की सहायता करेंगे। गौरवान्वित महसूस करेंगे।
Posted By: Prashant Pandey
- #Mercury Venus Transit 2022
- #Budha Shukra Gochar 2022
- #Budha Shukra Gochar
- #Budh Uday 2022
- #Budh Uday Date 29 January 2022
- #Budh Grah Uday
- #Shukra Margi 2022
- #Shukra Grah Margi
- #Shukra Margi Date 29 January
- #Shukra Margi News
- #Budh Uday News
- #Mercury Rise 2022
- #Mercury Planet Rise 2022
- #Mercury Planet Rise Date 29 January
- #Jyotish News
- #Astrology News
- #Ujjain News
- #Madhya Pradesh News
- #बुध ग्रह का उदय
- #बुध उदय 2022
- #शुक्र ग्रह मार्गी
- #शुक्र मार्गी 2022
- #बुध ग्रह का राशियों पर असर
- #शुक्र ग्रह का र