Navratri 2023: मां दुर्गा के भक्तों को हर साल चैत्र नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है। मां दुर्गा के 9 रूपों की आराधना का ये समय हिंदू धर्म में काफी पवित्र और खास माना गया है। इस साल 8 मार्च 2023 को होली मनाई जाने वाली है और फिर 22 मार्च 2023 को चैत्र प्रतिपदा से नवरात्रि पर्व की शुरुआत होगी। इसी दिन घटस्थापना की जाएगी। 30 मार्च को रामनवमी के दिन नवरात्रि समाप्त हो जाएगी। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। माना जाता है कि नवरात्रि में पूरे मन से देवी दुर्गा की पूजा-आराधना करने से माता अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं।
चैत्र नवरात्रि के शुभ मुहूर्त
इस बार चैत्र नवरात्रि का आरंभ 22 मार्च से होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 की रात 10:52 बजे से शुरू होगी और 22 मार्च 2023 की रात 8:20 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी। इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च की सुबह 06:29 बजे से सुबह 07:39 बजे तक रहेगा। ये केवल 1 घंटा 10 मिनट का ही रहेगा। वहीं घटस्थापना का अमृत काल सुबह 11:07 बजे से 12:35 बजे तक रहेगा।
ग्रह नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग
इस बार चैत्र नवरात्रि पर ग्रह नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। चैत्र नवरात्रि के दौरान शनि और मंगल मकर राशि में रहेंगे। शनि की राशि मकर में शनि मंगल की युति पराक्रम बढ़ाने वाला रहेगा। इसके अलावा इन 9 दिनों में रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग भी बनेंगे। जिससे नवरात्रि की शुभता और भी बढ़ जाएगी। इस दौरान किए गए शुभ कार्य सफलता दिलाएंगे। साथ ही हर मनोकामना पूरी होगी। वहीं गुरु और शुक्र कुंभ राशि में होंगे। मीन में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। मेष राशि के चंद्रमा, वृषभ में राहु, वृश्चिक में केतु विराजमान रहेंगे।
Money Plant Tips: मनी प्लांट लगाने में न करें ये गलतियां, वरना होगा नुकसान
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Ekta Sharma