Numerology: वैदिक ज्योतिष में व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जानने के लिए उसकी कुंडली का विश्लेषण किया जाता है। इसी प्रकार अंक ज्योतिष में जन्मतिथि से जातक के स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। हर व्यक्ति का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ तिथियों में जन्म लेने वाले व्यक्ति श्रेष्ठ होते हैं। वे बहुच अच्छे पति भी होते हैं।

मूलांक 6 पर शुक्र का शासन

अंक शास्त्र के अनुसार 6 पर शुक्र का शासन है। 6, 15 और 24 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 6 होता है। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इस तारीख को पैदा हुए लोग केयरिंग और सबसे अच्छे पार्टनर होते हैं।

लग्जरी लाइफ जीना होता है पसंद

अंक शास्त्र के अनुसार जिनका मूलांक 6 होता है। वे सबसे अच्छे साथी साबित होते हैं। ये अपने जीवनसाथी का अच्छे से ख्याल रखते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उनकी सलाह लेते हैं। मूलांक 6 के जातक वादे करने से पीछे नहीं हटते हैं। ये जिससे प्रेम करते हैं। उसके लिए खुद को समर्पित कर देते हैं। इन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है।

जीवन में कमाते हैं खूब पैसा

मूलांक 6 के लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं। इन्हें अभिनय, फैशन डिजाइनिंग और मीडिया में अच्छी प्रतिष्ठा मिलती है। ये कला और मनोरंजन प्रेमी होते हैं। इन लोगों का मित्रों का दायरा काफी विस्तृत होता है। इतना ही नहीं ससुराल वालों का भी सम्मान करते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।'

Posted By: Kushagra Valuskar

rashifal
rashifal