Saptahik Rashifal Jan 2021: मेष (21 मार्च-20 अप्रैल) आप कार्यक्षेत्र में बेहद रचनात्मकता व बुद्धिमानी का परिचय देते हैं, जबकि निजी मामलों में संवेदनशील हैं। व्यावसायिक व निजी जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे। नियम-कायदे, परंपराएं राह में आएंगी, लेकिन उनसे टकराने के बजाय बचने का प्रयास करें। कार्य से जुड़ी किसी गतिविधि में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा, जो सफलता की ओर ले जाएगा। प्रियजन के साथ रिश्तों, स्वास्थ्य व आर्थिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: ब्लू
वृष (21 अप्रैल-21 मई): आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण होकर दृष्टिकोण में स्पष्टता लाएंगे व भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे। व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक संवाद होगा। निजी व व्यावसायिक जीवन में आत्मविश्वास नजर आएगा। आपका हृदय उदार है। किसी स्वजन की वजह से आर्थिक हानि पहुंचने पर उसे क्षमा कर देंगे। अपनी जिम्मेदारियों को दूसरों से साझा करें। बड़ी अपेक्षाएं रखने के बजाय व्यावहारिक बनें। योग अपनाएं।
शुभ अंक: 17 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे
मिथुन (22 मई-21 जून): जटिल लोगों व परिस्थितियों से निपटते हुए गरिमा व आत्मविश्वास का परिचय देंगे। माहौल को गहराई से समझते हुए योजनाएं व विचार प्रकट करेंगे। निजी संबंधों को लेकर संवेदनशील हैं। सही समय पर समुचित बात सामने रखेंगे। एक चालाक महिला से बचें, अन्यथा विवादों में उलझ सकते हैं। वस्तुओं व परिधानों की खरीदारी करेंगे। यह समय अपनी नैतिकता, प्राथमिकता व मूल्यों के अनुसार जिंदगी जीने का है ।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: पीकॉक ब्लू
कर्क (22 जून-22 जुलाई): आप संवाद कला में निपुण हैं। व्यावसायिक जीवन में विचार व योजनाएं सामने रखेंगे। कोई अच्छा अवसर मिलेगा, जो तरक्की की ओर ले जाएगा। यात्रा व अहम लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। लगातार काम के बीच ऊर्जा बनाए रखने के लिए आराम भी जरूरी है। निजी संबंधों में उत्साह, समझदारी व स्वीकार्यता रहेगी। परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ध्यान के जरिए चेतना के उच्च स्तर को प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: रॉयल ब्लू
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): प्राथमिकताओं व नजरिए में बदलाव होने के साथ ही अंदरूनी परिवर्तन से गुजरेंगे। फलस्वरूप व्यावसायिक, निजी जीवन व निवास की स्थितियों में परिवर्तन हो सकता है। कुछ रिश्तों व प्रोजेक्ट से लगाव खत्म कर आगे बढ़ें। रिश्तों में दिल की बात कहें। भौतिक व भावनात्मक सुरक्षा को लेकर डर दूर करें। स्वजनों व दोस्ती के रिश्तों की परीक्षा होगी। अप्रत्याशित चीजें घटित हो सकती हैं। वृहत परिप्रेक्ष्य में उसे देखने का यत्न करें।
शुभ अंक: 16 शुभ रंग: रेड
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): स्वास्थ्य, संबंधों, आर्थिक व आधिकारिक मामलों को लेकर चिंतित होने के बजाय परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए कार्य करें। व्यावसायिक अवसरों को अनदेखा न करके उन्हें चुनौतियों के रूप में स्वीकार करें। किसी भी क्षेत्र में कठिन परिश्रम का सप्ताहांत में मीठा फल मिलेगा। कुशल प्रबंधन व संसाधनों के समुचित इस्तेमाल से सफलता की ओर बढ़ेंगे। निजी संबंधों में प्रेम व दोस्ती से उम्मीदों को बल मिलेगा।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: टरक्वॉयज
तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): अंदरूनी व बाह्य जीवन का अंधियारा दूर होगा। असमंजस से बाहर निकलेंगे। कार्य स्थल पर अर्थपूर्ण बातें सामने रखेंगे व निजी जीवन में शांत रहकर ऊर्जा संचित करेंगे। भावनाओं की अभिव्यक्ति व संवाद के जरिए प्रियजनों से घनिष्ठता कायम करेंगे। निजी व व्यावसायिक मामलों में आप मुखर व सही हैं। किसी अहंकारी शख्स से सचेत रहने की जरूरत है। निजी संबंध में वादों पर पुनर्विचार कर सकते हैं
शुभ अंक: 19 शुभ रंग: सन यलो
वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): कार्यस्थल व घर पर कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे। व्यावसायिक जीवन में सफलता की खातिर जोखिम भरी राहों पर कदम बढ़ा सकते हैं। प्रेम संबंध को वादों से मजबूती देंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में अकेले स्वयं को थकाने के बजाय दूसरों से जिम्मेदारी साझा करें। जटिल परिस्थतियों से निपटने में योग्य व्यक्ति का साथ मिलेगा। जहां जरूरत हो, वहां उदार हृदय से प्रशंसा करें। यात्रा की योजना विलंबित हो सकती है।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: रस्टी रेड
धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): खान-पान में अनुशासन व व्यायाम से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्राओं के चलते थकान हो सकती है। आपके आस-पास बहुत कुछ घटित हो रहा है, पर मानसिक तौर पर आप स्पष्ट हैं। व्यावसायिक जीवन में सोच व नैतिकता के मध्य संतुलन स्थापित करें। आर्थिक व व्यावसायिक मामलों में तर्कसंगत व व्यावहारिक फैसले लेंगे। निजी जीवन में प्रेम रहेगा। याद रखें कि जीवन में आनंद के पल खोजना भी जरूरी है। ध्यान करें।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: स्काई ब्लू
मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): अंतर्मन पर भरोसा करते हुए निवेश से जुड़े उचित फैसले करेंगे। निजी जीवन में कोई वादा या व्यावसायिक साझेदारी स्थापित कर सकते हैं। कुछ जटिल मामलों में व्यक्तिगत रूप से ध्यान देना जरूरी है। व्यापार व आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कलात्मक गतिविधियों व ध्यान के जरिए व्यक्तित्व की ऊंचाई प्राप्त करेंगे। चीजों का अतिरेक व कुछ पुरानी आदतें परेशानी पैदा कर सकती हैं। उनसे बचें।
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: स्काई ब्लू
कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): भौतिक लाभ की स्थिति बनेगी, पर कुछ अप्रत्याशित व्यय भी करने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिरता के लिए लेन-देन व अहम मुलाकातों में व्यस्त रहेंगे। तेजी से पनपते निजी संबंध आपके समय व ध्यान की मांग करेंगे। निजी संबंधों को लेकर पुराने रवैये को बदलें। ये नई शुरुआतों का समय है। खुशमिजाज रहते हुए जिंदगी का जश्न मनाएं। संबंधों व कार्य से जुड़े मामलों में अंतर्मन पर भरोसा करें।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: सैफ्रन
मीन (20फरवरी-20मार्च): व्यावसायिक मामलों में बुद्धिमानी का परिचय देते हुए सफलता व संतुष्टि प्राप्त करेंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। रचनात्मक मामलों में आप मौलिक व साहसिक दृष्टिकोण रखते हैं। किसी घमंडी महिला से सावधान रहें, वह आपके निजी संबंधों में दखल दे सकती है। सामाजिक जिम्मेदारियों में अपनी ऊर्जा रिक्त करने से बचें। व्यावसायिक जीवन में विस्तार व तरक्की के अवसर मिलेंगे। अर्थ से जुड़े फैसले सोच-विचारकर करें।
शुभ अंक: 17 शुभ रंग: फायरी ऑरेंज
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Saptahik Rashifal 17 to 23 Jan 2021
- #Weekly Horoscope January 2021
- #horoscope
- #auspicious colors
- #auspicious numbers
- #Weekly Horoscope 2021
- #साप्ताहिक राशिफल
- #शुभ रंग
- #शुभ अंक
- #Shubh Color
- #Shubh Ank
- #Shubh Rang
- #Saptahik rashifal
- #specialstory
Show More Tags