Shani Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों के गोचर यानी कि राशि का परिवर्तन एक निश्चित समय और खास अवधि के लिए ही होता है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। कर्मफल दाता शनि देव 12 जुलाई से अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ये कुंभ से मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में शनिदेव की चाल वक्री होगी। शनिदेव कुछ महीनों तक मकर राशि में वक्री होकर फिर वापस कुंभ राशि में गोचर कर लेंगे। इस दौरान कुछ राशियों पर शनि की अच्छी और शुभ दृष्टि पड़ने वाली है। आइए जानते हैं कि शनि के गोचर से किन राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होंगे।
मेष- मेष राशि से संबंधित लोगों के लिए शनि का गोचर लाभकारी साबित होने वाला है। शनि गोचर की इस पूरी अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। रोजगार की तलाश करने वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा होने वाली है। व्यापार से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने के योग हैं। पिता से मधुर संबंध बनाए रखें अच्छा होगा। कर्म का पूरा फल प्राप्त होगा।
सिंह - शनि के मकर राशि में वक्री होने के कारण सिंह राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशल बनाए रखें। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में विस्तार होगा।
कन्या - शनि का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। व्यापार में किए गए आर्थिक निवेश से भरपूर लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नौकरी में पद बढ़ने की संभावना है। पदोन्नति का योग भी बन रहा है। संतान का सुख प्राप्त हो सकता है। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
तुला - शनि के राशि परिवर्तन के कारण तुला राशि वालों को पद, प्रतिष्ठा और यश में वृद्धि होने वाली है। नौकरी और व्यापार में आर्थिक उन्नति प्रबल होने की संभावना है। व्यापार में धन को लेकर सतर्क रहना होगा। नौकरी में परिवर्तन और प्रमोशन हो सकता है। कार्यस्थल में नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। इसका लाभ भी प्राप्त होगा।
धनु - 12 जुलाई को शनिदेव के वक्री होने के कारण धनु राशि वालों के रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने के आसार हैं। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। बिजनेस में उन्नति के योग बन रहे हैं। पद, प्रतिष्ठा, यश और धन में वृद्धि होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों की सेहत के प्रति सतर्क रहने की संभावना है।
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close
- # Shani gochar
- # shani gochar 2022
- # astrology
- # spiritual
- # zodiac sign
- # shani dev
- # rashi parivartan
- # शनि गोचर
- # शनि गोचर 2022
- # शनिदेव
- # राशि परिवर्तन
- # राशि
- # ज्योतिष