Sunset Money Tips: हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहे। उसका परिवार हमेशा सुखी रहे। इसके लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत भी करता है। हालांकि कई बार कुंडली में कमजोर ग्रह होने के कारण भाग्य का साथ नहीं मिल पाता। दिन-रात मेहनत के बाद भी फल नहीं मिलता है। इसके पीछे भाग्य के अलावा वास्तु दोष को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कई बार वास्तु दोष धनहानि का कारण बनते हैं। साथ ही, तरक्की में बाधा उत्पन्न करते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिनका पालन करने से व्यक्ति पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
- हिंदू धर्म में सूर्योदय और सूर्यास्त का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस समय किए गए शुभ कार्य से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य देव को प्रमाण करना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- हिंदू धर्म में शाम के समय की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में शाम के समय घर के मंदिर और तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। इससे धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- सूर्यास्त के समय घर में रोशनी कर दें। अंधेरा होने से नेगेटिव एनर्जी का संचार बढ़ाता है। वहीं, व्यक्ति का मानसिक तनाव बढ़ने लगता है।
- सूर्यास्त के समय सोना नहीं चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। वहीं, मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
- सूर्यास्त के समय पितरों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन करना चाहिए। इससे पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Kushagra Valuskar
- # sunset money tips
- # sunset remedies
- # sunset upay
- # sunset astro tips
- # devi lakshmi
- # सूर्यास्त के उपाय
- # सूर्यास्त के समय क्या करें
- # देवी लक्ष्मी