ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कुछ अधिक परिश्रम करना होगा। पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग मिल सकता है।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन मन खिन्न रहेगा। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
GEMINI (21 मई – 20 जून): संबंधों में मधुरता आएगी। विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा देशाटन भी संभव है लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे उस पर नियंत्रण रखें।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कष्ट दे सकती है।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। चली आ रही समस्या का निदान होगा।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। अज्ञात भय तनाव दे सकता है लेकिन कहीं न कहीं से सहयोग भी मिलेगा।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): वाणी पर नियंत्रण न रखने से निजी रिश्तों में भी तनाव आ सकता है जो भविष्य में आपके लिए कष्टदायी होगा।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): आर्थिक मामलों में सुधार होगा फिर भी आर्थिक दबाव रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। क्रोध पर नियंत्रण करना हितकर होगा।
Posted By: Yogendra Sharma
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे