ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में जिस प्रणाली को अपना रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
GEMINI (21 मई – 20 जून): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): वाहन चलाते समय सावधानी रखें। झगड़ा, विवाद, दुर्घटना से बचें। उदर विकार या त्वचा का रोग तनाव का कारण हो सकता है। सचेत रहने की जरूरत है।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): राजनैतिक सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। विरोधी परास्त होगा फिर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। यात्रा की स्थिति है, लेकिन सतर्कता के साथ ही कहीं जाएं।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, किंतु बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। चला आ रहा व्यवधान समाप्त होगा। व्यस्तता बढ़ेगी।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक तनाव रहेगा। व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गुरु का सहयोग मिलेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
Posted By: Yogendra Sharma
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे