Trigrahi Yoga: ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा ग्रहों की युति से भी राशियों पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस समय मिथुन राशि में सूर्य और बुध ग्रह दोनों मौजूद है। वहीं रोमांस और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र भी मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मिथुन राशि में बुध, शुक्र और सूर्य की युति त्रिग्रही योग बनाने वाली है। यह योग सभी राशियों पर असर डालने वाला है। लेकिन इन 3 राशि वाले लोगों को विशेष रूप से फल मिलने वाला है। इन जातकों को त्रिग्रही योग करियर में बड़ी उपलब्धि, पैसा और पदोन्नति देगा। आइए जानते है कि वे तीन राशियां कौन सी है।
वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातकों को त्रिग्रही योग खूब लाभ देने वाला है। खासतौर पर धन संपत्ति के मामलों में राहत मिलेगी। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। जो पैसा अब तक रुका हुआ था वह भी मिलेगा। कई तरीकों से मिला हुआ धन आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। आय बढ़ने की संभावना है। जो लोग मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री या मार्केटिंग से जुड़े हैं उन्हें नई नौकरी मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे।
सिंह राशि - सिंह राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग आय में बढ़ोतरी कराने वाला है। कई तरीकों से धन लाभ होगा। इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। करियर और व्यापार में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। अवार्ड मिल सकता है। खर्चे कम होंगे। बचत करने में कामयाब होंगे।
कन्या राशि - कन्या राशि के जातकों को करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। त्रिग्रही योग का बनना उन्हें तरक्की के कई रास्ते दिलाएगा। वेतन में वृद्धि होने के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापारियों को कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। जिन लोगों का काम विदेश से जुड़ा है उन्हें बड़ा फायदा होने वाला है। कामकाज और पैसों के लिहाज से यह बहुत अच्छा समय है।
Posted By: Shailendra Kumar
- Font Size
- Close
- # Trigrahi yoga
- # spiritual
- # vrat tyohar
- # astrology
- # rashi
- # rashifal
- # shukra gochar july 2022
- # shukra gochar
- # mithun rashi
- # त्रिग्रही योग
- # शुक्र गोचर
- # ज्योतिष
- # राशि
- # राशिफल
- # व्रत त्यौहार
- # शुक्र गोचर जुलाई 2022