Tulsi Plant Vastu: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पूजनीय माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे का होना कई सारी समस्याओं को दूर कर देता है। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मकता लाता है। साथ ही सुख-समृद्धि भी लाता है। तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा भी दिलाता है। वहीं तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। लेकिन तुलसी के पौधे को लेकर कुछ बातों का आपको विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। वरना मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। मां लक्ष्मी के नाराज होने से दरिद्रता समेत कई मुसीबतें आ जाती है। तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ खास नियम है जिनका पालन करना चाहिए।

सही दिशा में रखें तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को सही दिशा में रखना बहुत जरुरी होता है। अगल तुलसी का पौधा गलत दिशा में रखा हो तो पूरे परिवार को मुसीबतें झेलनी पड़ती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। दक्षिण दिशा यम और पितरों की दिशा होती है। इस दिशा में तुलसी रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। और अशुभ फल देने लगती हैं। परिवार को गरीबी घेर लेती है। तुलसी को उत्तर या पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। ये दिशा कुबेर की होती है। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से खूब धन दौलत मिलती है। साथ ही कामकाज में भी तेजी से तरक्की मिलती है।

इन बातों का रखें ध्यान

तुलसी के पौधे को सही दिशा में रखना के साथ-साथ कुछ अन्य नियमों का पालन करना भी जरुरी होता है। तुलसी के पौधे को कभी भी रविवार और एकादशी के दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इस दिन तुलसी भगवान विष्णु के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही तुलसी के पौधे को छत पर भी नहीं लगाना चाहिए। ना ही इसके आस-पास किसी प्रकार की गंदगी रखनी चाहिए। इसके अलावा एकादशी और अमावस्या के दिन तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए।

Posted By: Shailendra Kumar

rashifal
rashifal