Venus Transit 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र अनुकूल होने पर जीवन में प्रेम और भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। 12 मार्च को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि में राहु पहले से मौजूद है। होली के बाद शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। जिससे कई राशियों को लाभ होगा। आइए जानते हैं शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए फलदायक साबित होगा।

मेष राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन मेष राशि में होने जा रहा है। इन राशि के जातकों को काफी फायदा होगा। दोस्तों और परिजनों का समर्थन प्राप्त होगा। प्रेम संबंधी मजबूत रहेंगे। व्यापार में लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि

शुक्र मिथुन राशिवालों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे आगे जाकर फायदा होगा। बच्चों की ओर से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि

शुक्र गोचर का फायदा सिंह राशि के जातकों को होगा। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। बड़े भाई-बहनों का समर्थन मिलेगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Posted By: Kushagra Valuskar

rashifal
rashifal