Vish Yoga: विष योग एक अशुभ योग है। यह व्यक्ति को विभिन्न प्रकार से नकारत्मक रूप से प्रभावित करता है। यह शनि और चंद्रमा की युति से बनता है। 13 मई को चंद्र और शनि की युति से विष योग बना था। अब 26 मई को फिर से विष योग बनने जा रहा है, जो 29 मई तक रहेगा।
विष योग के प्रभाव
विष योग व्यक्ति के शरीर और मन को प्रभावित करता है। यह नकारात्मक विचारों को जन्म देता है। यह शिक्षा को भी प्रभावित करता है। इस योग के कारण जातक परीक्षा में फेल हो सकते हैं। विष योग करियर और जीवन में नकारात्मकता बढ़ाता है। इसके अलावा विवाह और प्रेम जीवन को प्रभावित करता है। आने वाला विष योग का दो राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है।
सिंह राशि
विष योग सिंह राशिवालों के लिए मानसिक अशांति ला सकता है। यह घर के माहौल को बुरी तरह से प्रभावित करेगा। आपकी माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। दांपत्य जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। धन संबंधी परेशानी भी खड़ी हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान पैसा उधार नहीं देना चाहिए। साथ ही निवेश करने से बचना होगा। इस अवधि में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर बॉस के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ चिड़चिड़ापन रह सकती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।'
Posted By: Kushagra Valuskar
- # vish yoga
- # chandra shani yuti
- # vish yoga in astrology
- # leo
- # aquarius
- # विष योग