Weekly Numerology Horoscope (20 March to 26 March 2023): मूलांक 1- यह सप्ताह व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। व्यापारियों को विस्तार के मौके मिलेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। सामाजिक और राजनीतिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में बदलाव के योग है।
मूलांक 2- इस सप्ताह आपका मनोबल मजबूत रहेगा। अपनी योग्यता साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। ईर्ष्या से बचना होगा। आशानुरूप काम नहीं हो पाएंगे। सामाजिक कार्यों में रूचि रहेगी। किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है।
मूलांक 3- ग्रह स्थिति शानदार बनी हुई है। इस सप्ताह लक्ष्य का हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। किसी भी तरह की समस्या शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएगी। किसी मित्र की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। डेटिंग पर जाने के अवसर प्राप्त होगा।
मूलांक 4- घर और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। अगर लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है, तो इस सप्ताह उसमें सुधार आएगा। कुछ उलझन रहेंगी, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को हल करने का प्रयास करें। कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेंगी। घर में प्यार भरा माहौल बना रहेगा।
मूलांक 5- रुके हुए काम इस हफ्ते पूरे हो जाएंगे। अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। परिवार का उचित सहयोग प्राप्त होगा। किसी के साथ विवाद होने की भी संभावना है, अपने वाणी और गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी को उधारी न दें। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत का खास ध्यान रखना होगा।
मूलांक 6- पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना होगा। इस सप्ताह परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। किसी विशेष काम के लिए यात्रा संभव है। छात्रों का मन घूमने-फिरने में लगेगा। व्यापार में रुकावट आ सकती है। सरकारी सेवारत लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। कोई आपको प्रपोज कर सकता है। प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार न करें।
मूलांक 7- यह सप्ताह शांति और सुकूल में व्यतीत करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। आर्थिक स्थितियां पक्ष में रहेंगी। संबंधों में चल रहे मनमुटाव को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। मन में कुछ बेचैनी व नकारात्मक विचार आ सकते है। लेनदेन संबंधी काम और यात्रा इस हफ्ते स्थगित रखें।
मूलांक 8- अगर निवेश का सोच रहे हैं, तो इस सप्ताह कर सकते हैं। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। यह निवेश आपको लाभ देगा। पारिवारिक मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है। काम की अधिकता के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। परिवार की अधिकांश जिम्मेदारी आप पर बनी रह सकती हैं। विवाहण संबंधी निर्णय लिया जा सकता है।
मूलांक 9- किसी काम के प्रति चल रही मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलेगा। लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी पार्टी में जाने का अवसर प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। प्रेम संबंध में नजदीकियां आएंगी। करियर को नई दिशा मिलेगी। काम में एकाग्रता रहेगी। पार्टनर से किसी प्रकार का सरप्राइज मिल सकता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Kushagra Valuskar