Weekly Numerology Horoscope (27 March To 2 April 2023): मूलांक 1- इस मूलांक के लोग इस सप्ताह नेतृत्व क्षमता से संपन्न होंगे। मार्च का आखिरी हफ्ता बहुत ही अच्छा जाने वाला है। कार्य में सफलता मिलेगी। आपको अहंकारी प्रवृत्ति से बचना होगा। इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। किसी विपरीत लिंग व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मूलांक 2- अपने कार्यों को नियत समय पर पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी दोस्त के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अति भावुकता से बचना होगा। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने से बचें। नई योजना को शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है। बदलते मौसम के कारण एलर्जी की दिक्कत हो सकती है।

मूलांक 3- जीवन में गतिशीलता आएगी, लेकिन नीरस कार्य हो सकते हैं जो आपको परेशान करेंगे। कार्यस्थल में टारगेट पूरे होने में समय लग सकता है। संयम बनाए रखना होगा। जीवन बदलने वाली महत्व घटना इस सप्ताह हो सकती है। दूसरों की सलाह को नजरअंदाज न करें। अदालती मामले सतर्कता से निपटाएं।

मूलांक 4- अगर आप मैनेजमेंट के क्षेत्र में हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी आपसे बेहद खुश रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिजनों के साथ सुकून भरा समय व्यतीत होगा। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। कार्यस्थल में अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे।

मूलांक 5- इस सप्ताह कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकते हैं। पार्टनर के सहयोग से कठिन निर्णय लेना आसान होगा।

मूलांक 6- आपका झुकाव समाज सेवा की ओर रहेगा। सामाजिक दायका बढ़ेगा और लोगों के बीच प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आप रिश्ते को अच्छे तरीके से मैनेज करेंगे। कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपने प्रिय के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

मूलांक 7- अपनी योग्यता पर विश्वास रखने से सफलता अवश्य हासिल होगी। किसी मित्र से मुलाकात सुकून देगा। वैवाहिक जीवन में रुकावटें आ सकती हैं। जिस चीज को पाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, वह इस सप्ताह आपको मिल सकती है। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण फैसला खुद ही लें।

मूलाक 8- इस सप्ताह व्यक्तिगत और सामाजिक कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ लोग आपके कार्यों में अड़चन डाल सकते हैं। यात्रा के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घरे के बुजुर्गों की सलाह पर अमल करें। पेट की जलन बढ़ सकती है।

मूलांक 9- आप जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। कुशल नेतृत्व क्षमता सम्मान दिलाएगी। व्यापारियों को उनके संचार से लाभ होगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। बड़े भाई के द्वारा बोली गई बातें तकलीफ का कारण बन सकता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Posted By: Kushagra Valuskar

rashifal
rashifal