Navratri 2021 Live Aarti: चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। हालांकि अधिकांश राज्यों में कोरोना लॉकडाउन व अन्य पाबंदियों के कारण अधिकांस लोग घरों में रहकर की माता दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना कर रहे हैं। वहीं जिन मंदिर में भक्त दर्शन के लिए जा रहे हैं, वहीं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दर्शन करवाए जा रहे हैं। इस बीच, देश के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह की आरती के फोटो और वीडियो (LIVE Aarti) भी सामने आने लगे हैं। दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में सुबह विशेष पूजा की गई। इसी तरह उत्तर प्रदेश के बनारस के दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूजा की। पुजारी ने बताया, नवरात्रि में 9 दिनों तक मां की आराधना करने से सभी कामनाएं पूरी होती हैं। यहां भीड़ बहुत ज्यादा होती है। कोरोना नियमों का पालन करने को कहा गया है। यहां देखिए फोटो वीडियो
दिल्ली झंडेवालान मंदिर की तस्वीरें
बनारस की तस्वीरें
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close