Unlucky Plants: वाास्त शास्त्र का जीवन में बहुत महत्व है। वास्तु दोष होने पर जातक के जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु दोष से बचने के लिए लोग कई कोशिश करते हैं। साथ ही घर में रखी छोटी-छोटी चीजें वास्तु दोष को दूर करने का कार्य करती हैं। पौधे लगाने से न सिर्फ घर की शोभा बढ़ती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। हालांकि वास्तु शास्त्र के जानकारों के मुताबिक हर तरह के पौधे घर में नहीं रखना चाहिए। कुछ प्लांट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में रखते ही बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। इसलिए घर को सुंदर बनाने के लिए कभी भी गलत पौधे न लगाएं। आइए जानते हैं कौन से पौधे घर में रखना अशुभ माना जाता है।

कपास

वास्तु शास्त्र में कपास के पौधे को घर के लिए अशुभ माना गया है। ये पौधा दुर्भाग्य का कारण बनता है। घर में तंगी बढ़ाता है और दरिद्रता की ओर ले जाता है।

बबूल

बबूल का पौधा घर में और घर के आसपास भी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे की मौजूदगी घर में झगड़े और सदस्यों को मानसिक तौर पर बीमार करती है।

कैक्टस का पौधा

घर में कैक्टस का पौधा लगाने से कलह बढ़ाता है। इससे आर्थिक संकट गहराता है। कैक्टस का पौधा जीवन में उदासी लेकर आता है।

बेर का पेड़

बेर के पेड़ में कांटे होते हैं। माना जाता है कि ये वृक्ष लगाने से जीवन में रुकावटें बढ़ने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेर का पेड़ घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है।

पीपल का पौधा

पीपल का पौधा घर में नकारात्मकता बढ़ाता है। यदि घर की दीवार या किसी कोने में पीपल का पौधा उग आया है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।

मेहंदी

वास्तु शास्त्र के अनुसार मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे घर की शांति भंग होती है।

कांटेदार पौधा

कांटेदार पेड़ को कभी भी घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। इन्हें रखने से रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है। परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ती हैं।

नींबू का पौधा

घर में नींबू का पौधा रखना अशुभ माना जाता है। यह घर में परेशानी और तनाव पैदा कर सकता है। इससे कड़वाहट पैदा हो जाती है और रिश्ते बिगड़ने लगते हैं।

इमली का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली का पौधा नकारात्मकता को बढ़ता है। इसे कभी भी घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। यदि किसी खाली जमीन पर इमली का पेड़ हो तो ऐसी जगह पर घर बनाने से भी बचना चाहिए।

आंवला का पेड़

घर या आंगन में आंवला का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इसे घर में रखना अशुभ माना जाता है। आंवला का पेड़ घर के सुख-समृद्धि पर बुरा प्रभाव डालता है।

बोनसाई

बोनसाई के पौधे कई घरों में पाए जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर में रखने से काम में बाधाएं आती है। आर्थिक प्रगति प्रभावित होती है।

वास्तु के अनुसार घर में लगाने चाहिए ये पौधे

बांस

वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस घर में सौभाग्य व शांति लाता है। इसे घर या कार्यस्थल पर रखा जा सकता है। इसे गिफ्ट में दिया जाने वाला एक शुभ पौधा माना गया है।

नीम का पेड़

नीम का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। यह लाभकारी गुणों के कारण अधिक लोकप्रिय है। वास्तु जानकारों के अनुसार घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में नीम का पेड़ लगाना चाहिए।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर के सामने वाले रूम में दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। मनी प्लांट को प्रतिदिन पानी के साथ दो बूंद कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाएं। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर की खुशबू बहुत अच्छी होती है। यह मन को शांति प्रदान करता है। यह पौधा घर में सकारात्मकता लाता है।

पीस लिली

पीस लिली का पौधा सद्भाव का प्रतीक है। इसे बेडरूम में रखने से अच्छी नींद आती है। अगर आप अनिद्रा से परेशान है, तो लिली का पौधा आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

यह भी पढ़ें-

पैरों में सोने के आभूषण पहनने से होती है दरिद्रता, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

गुड़हल फूल बदल देगा आपकी किस्मत, आज ही लगाएं घर के कोने में एक पौधा

घर की बालकनी में आज ही लगाएं ये पौधे, कंगाली हो जाएगी छूमंतर

Posted By: Kushagra Valuskar

rashifal
rashifal
  • Font Size
  • Close