Vastu Tips for Exam: देश भर में बोर्ड परीक्षाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है और छात्र जी-जान से इस परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं। कई बार ऐसा होता है कि काफी मेहनत के बाद भी छात्रों को मनमाफिक परिणाम नहीं मिलता। वहीं कई बार पढ़ाई से ध्यान उचट जाता है और दवाब या मानसिक अशांति की वजह से पढ़ी हुई चीजें याद नहीं रहतीं। अगर पढ़ाई में आपका मन नहीं लग रहा हो, या मेहनत के बावजूद परीक्षा में गलतियां हो रही हों, तो इसके कुछ वास्तु उपाय किये जा सकते हैं। इससे पढ़ाई के दौरान आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और मन लगाकर पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। मन अच्छा रहेगा, तो पढ़ी हुई चीजें भी अगले दिन अच्छे से याद रहेगी। तो चलिए आपको बताएं पढ़ाई के कुछ आसान उपाय -
दिशा का रखें ध्यान
पढ़ाई करते समय दिशा का ध्यान रखें। छात्रों को पढ़ते समय हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह रखना चाहिए। साथ ही पढ़ाई शुरू करने पहले उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके अपने इष्टदेव का ध्यान करें। इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है और पढ़ाई में मन लगता है। साथ ही चीजें ज्यादा अच्छाी तरह याद होती हैं। मन शांत रहने की वजह से कम समय में प्रोडक्टिव पढ़ाई हो सकती है।
खिड़की-दरवाजे से रहें दूर
पढ़ते समय हमेशा यह ध्यान रखें कि आप खिड़की या दरवाजे के ठीक सामने ना बैठे हों। दरवाजे और खिड़की के सामने बैठने से ध्यान भटकता है। बाहर की हर हलचल या तेज हवा भी आपका मन भटका सकती है। ऐसे में कई बार बाहर देखने में ही समय निकल जाता है और पढ़ाई से मन उचट जाता है।
वक्त का रखें ध्यान
आम तौर पर कई बच्चे देर रात तक पढ़ाई करना पसंद करते हैं। लेकिन शरीर और मन के हिसाब से ये आदत नुकसानदेह हो सकती है। पढ़ने के लिए ब्रह्म मुहूर्त के समय को सबसे अच्छा माना गया है। इस समय दिमाग पूरी तरह से फ्रेश होता है और पढ़े गए शब्द ज्यादा समय तक याद रहते हैं। सुबह के समय मेमोरी सिस्टम सबसे बेहतर तरीके से कार्य करता है। वहीं रात के समय पढ़ी गई चीजें सुबह तक गायब हो जाती हैं।
Posted By: Shailendra Kumar
- # Vastu Tips
- # good marks
- # board exams
- # benefit in studies
- # Vastu tips for students
- # Vastu
- # vastu tips
- # vastu tips for exams