Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और 24 फरवरी 2021 और दिन बुधवार है। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है, साथ ही आज द्वादशी भी है। आज पितामह भीष्म की याद में व्रत रखा जाता है और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। भीष्म ने माघ शुक्ल अष्टमी के दिन ही अपनी इच्छा मृत्यु के अनुसार प्राण त्यागे थे लेकिन द्वादशी को उनके सभी अंतिम कार्य किए गए थे, इसलिए इसे भीष्म द्वादशी कहा गया। इस तिथि को भीष्म निर्वाण दिवस भी मनाया जाता है।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत, भीष्म द्वादशी।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी 18 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी पुनर्वसु नक्षत्र 13 घंटे 17 मिनट तक, तत्श्चात् पुष्य नक्षत्र सौभाग्य योग 27 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् शोभन योग मिथुन में चंद्रमा 07 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 51 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 18 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 25 फरवरी को प्रात:: 05 बजकर 32 मिनट पर होगा।
राशिफल
मेष: पारिवारिक समस्या से संकटग्रस्त रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। अंगारक योग व्यर्थ के वाद-विवाद में फंसा सकता है। वाणी पर संयम रखें।
वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। उच्च अधिकारी के सहयोग से काम सफल होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।
मिथुन: व्यावसायिक मामलों में उन्नति हो सकती है। लंबित समस्याों का निराकरण हो सकती है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे मानसिक क्लेश मिले। ज्यादा भावुक न बनें।
कर्क: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में लाभ होगा और सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य फलदायी होगा।
सिंह: अंगारक योग के कारण कुछ सामाजिक, कुछ पारिवारिक मामलों में तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आपसी कलह से बचने का प्रयास करें।
कन्या: रचनात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप लाभ होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
तुला: यात्रा का संयोग है। आलस्य त्यागें और कर्मशील बनें। सकारात्मक प्रयोग में स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक-धार्मिक उत्सव में भागीदारी रहेगी।
मकर: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Aaj Ka Rashifal 24 Feb 2021
- #Horoscope
- #astrology
- #zodiac
- #signs
- #zodiac sign
- #Scorpio
- #Spiritual news
- #Daily Horoscope
- #आज का राशिफल
- #Horoscope series
- #Horoscope 2021
- #spiritual
- #religion
- #daily horoscope
- #dainik rashifal
- #Aaj Ka Panchaacng 2021
- #24 February 2021 horoscope
- #24 February 2021 Ka Panchang
- #Aaj Ka Panchang
- #Dainik Panchang 2021
- #daily horoscope in hindi
- #rashifal in hindi
- #aaj ka rashifal
- #daily rashifal
- #rashifal today
- #horoscope today
- #rashifal 24 February 2021
- #prediction 24 Feb