भारतीय ज्योतिष में 5 राशियों के जातकों को धन कमाने के मामले में सबसे आगे बताया गया है। इन 5 राशियों के लोग बेहद कर्मशील, लग्नशील और मेहनती होते हैं। बुद्धिमानी, क्षमता और अपनी योग्यता का इस्तेमाल कर बुलंदियों पर पहुंचते हैं और खूब धन कमाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन राशियों के लोगों की नजर कमाई के एक से अधिक रास्तों पर होती है। आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में किन राशियों को कमाई में बेहद कर्मठ और सजग बताया गया है।
मेष
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। मंगल इच्छा, कर्म, ऊर्जा, जुनून के कारक माने गए हैं। इस राशि के जातक धन कमाने के लिए नए-नए मार्ग तलाश करते हैं। इसमें इन्हें कामयाबी भी मिलती है। मेष राशि के लोग अपने लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहते हैं और उसी तरह कार्यों को करते हैं। मंगल के प्रभाव की वजह से वे हमेशा ऊर्जावान और कार्यों को लेकर जुनूनी रहते हैं। इनके जीवन में आर्थिक संकट काम आता है।
वृषभ
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र भोग-विलास, भौतिक सुख-सुविधा, सौंदर्य, कला, प्रतिभा के कारक मान गए हैं। करियर को लेकर इस राशि के जातक बड़ा मुकाम पाने के लिए उत्सुक रहते हैं। धन कमाने के मामले में हमेशा अव्वल रहते हैं। इन्हें भोग-विलास की चीजें पसंद होती हैं। वृष राशि के लोग धन कमाने के लिए एक से अधिक स्रोतों पर काम करते हैं, ताकि इनको जो चाहिए, वह प्राप्त कर सकें।
मिथुन
मिथनु राशि के स्वामी बुध देव हैं। बुध ज्ञान, बुद्धि, स्मृति और सीखने की क्षमता, सजगता के कारक मान गए हैं। मिथुन राशि के जातक काफी बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं, जिसका फायदा उनको काफी मिलता है। पैसा कमाने के मामले में ये अव्वल होते हैं। एक साथ कई आय के स्त्रोतों से धन प्राप्ति करते हैं। मिथुन राशि के जातक जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। यही वजह है कि अगर इनको पता चले कि इससे अच्छा धन प्राप्त होगा तो ये पूरी सजगता के साथ चीजों को सीखते हैं और फायदा लेते हैं।
मकर
मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि के प्रभाव से इस राशि के जातक सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। किसी भी चीजें से पीछे नहीं हटते हैं। अपने कार्य को लेकर प्रतिबद्ध रहते हैं। धन कमाने के लिए मामले में इनके पास हमेशा से एक दूर की दृष्टि रहती है। धन संबंधी सभी योजनाएं सफल भी होती हैं। अगर इस राशि के जातक किसी छोटी सी जगह से शुरुआत करते हैं, तो वहां आगे चलकर बड़े अधिकारी बन जाते हैं। इनकी जीवन में आर्थिक परेशानियां बहुत कम आती हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव है। शनि के प्रभाव से इस राशि के जातक अपने कामकाज को लेकर स्पष्ट रहते हैं। मैच्योरिटी के साथ सभी फैसले लेते हैं, जिससे धन कमाने के कोई ना कोई मार्ग खोज ही लेते हैं। इनके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। इन्हें खाली बैठना पसंद नहीं होता है। यह किसी न किसी कार्य में लगे ही रहते हैं। शनि देव परिपक्वता, व्यावहारिकता और कर्तव्यनिष्ठा के कारक माने गए हैं। यह वजह है कि कुंभ राशि के जातक धन प्राप्ति के नए-नए रास्ते खोज लेते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close
- # Astro Facts
- # Wealthy people
- # ways to get money
- # sum of money in horoscope
- # tricks to get money
- # Aries
- # Gemini
- # Aquarius
- # Capricorn
- # Taurus
- # sum of money
- # mantra to get money
- # धनवान लोग
- # धन प्राप्ति के उपाय
- # कुंडली में धन के योग
- # धन प्राप्ति के टोटके
- # मेष राशि
- # मिथुन राशि
- # कुंभ राशि
- # मकर राशि
- # वृषभ राशि
- # धन के योग
- # धन प्राप्ति का मंत्र