Astro Tips। कई बार काम के दौरान हमारे हाथ से कोई चीज छूट जाती है, जिसे हम सामान्य मान लेते हैं लेकिन ज्योतिष के अनुसार यह किसी अशुभ घटना होने का संकेत भी हो सकती है। ज्योतिष और वास्तु के अनुसार कुछ खास चीजों का हाथ से गिरना अशुभ माना जाता है। यहां जानें ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में -
पूजा की थाली
पूजा की थाली यदि हाथ से गिर जाए तो माना जाता है कि भगवान अप्रसन्न हो गए हैं और जीवन में कुछ अशुभ हो सकता है। भविष्य में आपके ऊपर कुछ अशुभ घड़ी शुरू होने वाली है।
नमक
ज्योतिष के मुताबिक गलती से हाथ से नमक गिर जाए तो यह जातक की कुंडली में शुक्र और चंद्रमा के कमजोर होने के संकेत है। इस स्थिति में दाम्पत्य जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और स्वास्थ्य हानि भी हो सकती है। इस दौरान सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते का गिरना अशुभ माना जाता है। इसे जमा करना या इसे पानी में डालकर पवित्र जल तैयार करना संतान की रक्षा के लिए अच्छा माना जाता है।
तेल
वास्तु के मुताबिक हाथ से तेल का गिरना भी अशुभ माना जाता है। तेल का गिरना जीवन में किसी बड़ी समस्या के आगमन के संकेत होता है। तेल का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए। तेल गिरने पर व्यक्ति पर कर्ज बढ़ते जाता है।
दूध
दूध का हाथ से गिरना या किचन में उबलते समय फैलना अशुभ माना जाता है। दूध का संबंध चंद्रमा ग्रह से होता है और ऐसे लोगों भावनात्मक रूप से काफी चोटिल होते हैं और आर्थिक संकट भी हो सकता है। इसलिए दूध को कभी भी हाथ से गिरने नहीं देना चाहिए और उबालते समय भी सावधानी बरतना चाहिए।
खाना गिरना
भोजन करते समय या परोसते समय यदि भोजन भी हाथ से नीचे गिर जाए तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। भोजन का गिरना गरीबी का कारण बन सकता है। खाना नीचे गिरने का एक संकेत यह भी माना जाता है कि घर में कोई मेहमान आने वाला है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Sandeep Chourey
- Font Size
- Close