Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और मार्गदर्शक के रूप में जाना जाता है। आचार्य चाणक्य को और उनके द्वारा बताई गई नीतियों को हम सब बखूबी जानते हैं। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में जीवन की समस्याओं और उनके उन्मूलन की स्पष्ट व्याख्या की है।

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में धन, संपत्ति व सफल जीवन के लिए कई ऐसी महत्वपूर्ण बातों को बताया है, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति कभी पराजित नहीं हो सकता है। इन्हीं में से एक बात का जिक्र उन्होंने किया है कि जब भी कभी किसी व्यक्ति को कचरे के ढ़ेर या फिर गंदगी में कुछ चीजें पड़ी मिले तो उन्हें तुरंत उठा लेना चाहिए।

चाणक्य का कहना है कि कुछ चीजों का मोल गंदगी में पड़े रहने के बावजूद भी कभी कम नहीं होता। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो चीजें-

सोना, चांदी, हीरा या कोई कीमती चीज

चाणक्य के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को गंदगी में कोई भी कीमती चीज दिखाई दे तो उसे बिल्कुल भी अनदेखा करने की गलती ना करें और तुरंत उठा लें। जी हां, सोना या हीरा अगर आपको गंदगी में सोना, चांदी, हीरा पड़ा मिले तो उसे फौरन उठा लें, क्योंकि कीमती चीजों का मूल्य कभी कम नहीं होता।

रुपये पैसे

हिंदू धर्म में धन को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अतः कभी भी गंदगी धन पड़ा मिले तो उसे तुरंत उठा लेना चाहिए क्योंकि वहां उसका अपमान होता है। वैसे भी धन हमारे जीवन को जीने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

बुराई में अच्छाई चुनना

चाणक्य के अनुसार, हर इंसान में अच्छे-बुरे गुण होते हैं। वहीं अगर कोई व्यक्ति बुरा है और उसमें कुछ अच्छाइयां भी हैं तो उस व्यक्ति से अच्छे गुण ले लेना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं, वो जीवन में खूब तरक्की करते हैं, बड़ा नाम कमाते हैं। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि लोगों का स्वभाव हमेशा दूसरों में बुराई टटोलने का होता है। जो लोग बुराई में भी अच्छाई ढूंढ लेते हैं, वो बहुत सफल होते हैं।

Posted By: Arvind Dubey

rashifal
rashifal
 
google News
google News