Dreams Meaning: प्रत्येक व्यक्ति नींद में सपना देखता है। सपना आना स्वाभाविक है। यह हर किसी के साथ होता है। लेकिन सपनों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। कुछ सपने शुभ माने जाते हैं, वहीं कुछ अशुभ होते हैं। इसी क्रम में आज हम सपने में चांद देखने के बारे में बात करेंगे। आइये जानते हैं सपने में चांद देखने का क्या संकेत होता है।
आधा चांद देखना
यदि सपने में आप आधा चांद देखते हैं, तो यह शुभ माना जाता है। ऐसा सपना आपके जीवन में अचानक धन प्राप्ति, लाभप्रद यात्रा, व्यापार में तरक्की एवं लाभ और नौकरी मिलने का संकेत बताता है।
पूर्ण चांद देखना
यदि सपने में पूरा चांद दिखाई देता है, तो यह भी शुभ माना जाता है। ऐसा सपना आपके जीवन में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति, परिवार के साथ सुधरते संबंध, सुख-समृद्धि, नौकरी में प्रमोशन और विदेश यात्रा के योग जैसे संकेत देता है।
लाल चंद्रमा देखना
यदि आप सपने में लाल चांद देखते हैं, तो यह अशुभ माना जाता है। रेड मून इस बात का संकेत देता है कि आपके जीवन में कोई अशुभ समाचार प्राप्तल होने वाला है। पैसों की समस्या आने वाली है या फिर आपका किसी के साथ वाद-विवाद होने वाला है।
टूटा हुआ चांद देखना
यदि सपने में आप टूटा हुआ चांद देखते हैं, तो यह एक अशुभ सपना माना जाता है। ऐसा सपना इस बात का संकेत देता है कि आप किसी बड़े विवाद में उलझ सकते हैं। नौकरी जाने का डर बना रहता है। धन हानि होती है। दुर्घटना के योग भी बनते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close
- # Dreams Meaning
- # Seeing moon in dream
- # moon in dream
- # red moon in dream
- # half moon in dream
- # full moon in dream
- # auspicious dreams
- # inauspicious dreams
- # dream sign
- # सपने में चांद देखना
- # सपने में चांद
- # सपने में लाल चांद
- # सपने में आधा चांद
- # सपने में पूरा चांद
- # शुभ सपने
- # अशुभ सपने
- # सपनों का संकेत
- # specialstory