भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। हिंदू पंचाग के मुताबिक 25 मई, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। नक्षत्रों में पुष्य को राजा की संज्ञा दी गई है। पुष्य नक्षत्र में मांगलिक कार्य समेत प्रापर्टी, सोना-चांदी की खरीदी करना बेहद शुभ माना जाता है। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से गुरु-पुष्य का संयोग बनता है, जो और भी ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके अलावा आज के दिन वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहे हैं। अत: आज आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसमें कई गुना वृद्धि होने की संभावना है।
कब से कब तक गुरु-पुष्य योग
25 मई, गुरुवार को पुष्य योग शाम 05 बजकर 54 मिनट तक है। इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। अत: 25 मई को सुबह से लेकर शाम 05:54 बजे तक शुभ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
बृषभ राशि
इस राशि के जातकों को कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा करने वाले छात्रों के जीवन में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में भी सफलता, तरक्की हासिल हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी खुशियों की बहार रहेगी।
मिथुन राशि
गुरु-पुष्य योग इस राशि के जातकों के लिए भी मंगलकारी है। इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज या नौकरी में आप अपने शानदार प्रदर्शन से सफलता हासिल करेंगे। इससे पदोन्नति अथवा वेतनवृद्धि की सौगात मिल सकती है।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु-पुष्य का संयोग काफी लाभकारी सिद्ध होगा। इनको कारोबार में सफलता मिल सकती है, धनलाभ होगा। लंबे समय के लिए निवेश करना घर-परिवार की समृद्धिशाली हो सकता है। अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके पड़े काम फिर शुरू हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के भी योग बन सकते हैं।
डिसक्लेमर - इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/विशेषज्ञों/मान्यताओं/ग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।
Posted By: Ravindra Soni