ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) में वास्तु टिप्स का बड़ा महत्व है। दावा किया जाता है कि इन वास्तु नियमों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन किया जाए तो जीवन की हर समस्या समाप्त हो सकती है। यहां हम ऐसे ही कुछ मान्य और बहुत आसान Vastu Tips के बारे में बताने जा रहे हैं। आमतौर पर लोग घर में सुख-शांति के साथ ही आर्थिक तंगी से निजात पाने, लव लाइफ को सफल बनाने तथा करियर में सफलता अर्जित करने के लिए Vastu Tips आजमाते हैं, लेकिन वास्तव में जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान वास्तु शास्त्र में है।
घर के आंगन में तुलसी का पौधा होना शुभ माना जाता है, लेकिन वास्तु कहता है कि तुलसी के गमले में कोई दूसरा पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे धन हानि होती है। घर के पूर्वी या उत्तरी हिस्से में तुलसी जरूर लगाएं। इससे घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। हर गुरुवार को तुलसी के पौधे को दूध चढ़ाएं।
परिवार में यदि कोई विवाह योग्य युवती है तो उसका कमरा मकान के उत्तर-क्षेत्र में बनाएं। इससे विवाह के प्रस्ताव आना शुरू हो जाएंगे। वहीं दर्पण का लिए घर में विशेष स्थान बनाया गया है। कभी भी दर्पण घर के पश्चिम या दक्षिण हिस्से में न लगाएं। ऐसा करने से उन्नति बाधित होती है। मकान के उत्तर व पूर्वी हिस्सा खाली रखें या कम वजन वाली चीजें रखें। इससे व्यापार में कभी बाधा नहीं आएगी।
घर में पूजा स्थल अवश्य हो। वहां शुद्धि का खास ख्याल रखा जाए। यथा संभव यज्ञ करें ताकि शुद्ध धुआं पूरे घर में जाए। एक बार सरसो के तेल का दीया लगाएं और उसमें लौंग अवश्य डालें।
बाहर से सीधा आटा खरीदने के बजाए गेंहू पिसवाने की कोशिश करें। गेहूं में नागकेशर के 2 दाने तथा तुलसी की 11 पत्तियां डालकर पिसाया जाना शुभ है। तवे पर रोटी सेंकने के पूर्व दूध के छींटें मारना शुभ है। रोज गाय तथा कुत्ते की रोटी जरूर निकालें।
उत्तर या पूर्व दिशा में की गई जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ होती है। इसलिए घर बनाते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।
घर में टूटी-फूटी या कबाड़ हो चुकी चीजों को न रखें। घर में देवी देवताओं या संत महात्माओं के आशीर्वाद देते हुए ऐसे चित्र लगाएं, जिनमें वो बैठे हुए हों।
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Jyotish
- #Vastu tips
- #Jyotish Upay
- #Vastu tips for Love Life
- #Vastu tips in Hindi
- #वास्तु टिप्स
- #ज्योतिष
- #vastu tips for money luck