रायपुर। Malmas 2023: इस साल 2023 में वसंत पंचमी पर 26 जनवरी से शुभ मुहूर्तों की शुरुआत हुई थी। बीते दो महीनों में अनेक शुभ मुहूर्तों में विवाह की शहनाई बजी, अब फिर 15 मार्च से सूर्य का मीन राशि में प्रवेश हो रहा है। इसे मीन मलमास अर्थात मीनार्क कहा जाता है। सूर्य एक महीने तक मीन राशि में होंगे और 14 अप्रैल को राशि परिवर्तित करेंगे। इस दौरान 15 मार्च से 14 अप्रैल तक विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है।

मीन मल मास अर्थात सूर्य का प्रभाव कम होना

महामाया मंदिर के पुजारी पं. मनोज शुक्ला के अनुसार सूर्य एक साल में 12 राशियों में भ्रमण करता है। प्रत्येक महीने किसी न किसी राशि में गोचर करता है। सूर्य जब धनु और मीन राशि में विद्यमान होता है तब इसे शुभ नहीं माना जाता। इस दौरान सूर्य मलीन अवस्था में रहता है। चूंकि सूर्य को विवाह का कारक ग्रह माना जाता है इसलिए सूर्य जब मलीन अवस्था में रहता है तब शुभ कार्य नहीं किया जाता।

सूर्य, जब धनु राशि में होता है तब उसे धीनार्क कहते हैं, इसे खरमास कहा जाता है। यह काल 14 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी तक माना जाता है। इसी तरह सूर्य जब मीन राशि में प्रवेश करता है तो इसे मीन मलमास कहा जाता है। यह 15 मार्च से 14 अप्रैल तक का काल होता है।

जिस तरह खरमास में शुभ कार्य नहीं किए जाते उसी तरह मीन मल मास में भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। मान्यता है कि सूर्य जब मीन राशि में होता है तो वह मलीन अवस्था का माना जाता है यानी सूर्य का प्रभाव क्षीण हो जाता है, विवाह जैसे शुभ कार्यो के लिए कारक माने जाने वाले सूर्य ग्रह के मलीन होने के कारण शुभ कार्य नहीं किया जाता।

Posted By: Ashish Kumar Gupta

rashifal
rashifal
  • Font Size
  • Close