March Month Horoscope 2021
मेष राशि
पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, व्यवसायिक दृष्टि से यह बेहतर परिणाम देगा। सूझबूझ से समस्याओं को सुलझा लेंगे। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह महीना लाभकारी साबित होने वाला है। प्रेम संबंध में गलतफहमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना होगा। अहंकार को जगह ना दे, निजी जानकारी को किसी शेयर न करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि में मंगल राहु का योग बन रहा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने की आशंका है। राजनीति से जुड़े लोग बोलने से पहले एक बार जरूर सोचें। ज्यादा धन खर्च करने की भूल ना करें। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। लंबी दूरी की यात्रा में ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थियों को इस माह में ज्यादा मेहनत करना होगा। ऑफिस में आपके कार्य की तारीफ होगी।
मिथुन राशि
नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की हल्की फुल्की परेशानियां बढ़ सकती है। वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। घर में कलह का माहौल उत्पन्न हो सकता हैं। आर्थिक तंगी के आसार है। कानूनी मामले में भी सावधानी रखें। रुके प्रोजेक्ट को दोबारा से शुरू कर सकते हैं। सरकारी नौकरी में तो इस माह के अंतिम सप्ताह में विशेष सम्मान मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह ठीक रहेगा। घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी आएगी। अपना सौम्य स्वभाव बरकरार रखें। महिलाएं स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अनजान लोगों से आर्थिक संबंध रखने की भूल ना करें। व्यापार से जुड़े मामलों में यात्रा योग हैं। अपने लक्ष्य से थोड़ा भटक सकते हैं, इधर संपत्ति में हिस्सेदारी मिलने की संभावना हैं।
सिंह राशि
नौकरी में सफलता मिल सकती है। पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति आकर्षण और बढ़ेगा। कर्जों से परेशानी बढ़ेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की सोच रहे हैं। ज्यादा सोचने विचारने से कुछ अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। घर में कुछ कोई कीमती वस्तु की खरीदारी होने की संभावना है।
कन्या राशि
कानूनी मामलों को लेकर सफलता मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। तकनीकी शिक्षा से जुड़े छात्र-छात्राओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। ऑफिस में किसी साजिश के शिकार हो सकते हैं। ग्रह गोचर इस राशि के पक्ष में होंगे, इस कारण किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। जीवनसाथी का विशेष ध्यान दें। पुराने मित्रों से लाभ मिलने की संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि वालों का ट्रांसफर होने की संभावना है। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बुरी आदतों को भूलकर भी हावी न होने दें। साहस और पराक्रम से कठिन कार्य पूरा कर पाएंगे। सामाजिक संस्थान से पुरस्कार मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशिफल के जातकों के लिए मार्च महीना मुश्किल भरा हो सकता है। लक्ष्य को लेकर निष्ठावान रहेंगे। ग्रह की स्थिति अनुकूल है इसलिए पूरे महीने आराम और मौज मस्ती में बिताएंगे। जीवन साथी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नव दंपति फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचें। बुजुर्ग घुटनों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। गुस्से को कंट्रोल में रखें। काम की अधिकता रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए वाणी में संयम रखना जरूरी है। 11 से 16 मार्च के बीच व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती है। सात्विक आहार का सेवन करें। क्रोध को संयम में रखें। अनुशासन वाला जीवन व्यतीत करें। कानूनी समस्या अचानक से आ सकती है। संपत्ति विवाद का निराकरण हो सकता है।
मकर राशि
विद्यार्थियों को कैरियर व शिक्षा में अच्छे समाचार मिल सकते हैं। नजदीकी लोग जलन की भावना रखेंगे इसलिए इनसे सतर्क रहें। ऑफिस की राजनीति के शिकार हो सकते हैं। महीने की शुरुआत में कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। बजट को ध्यान में रखते हुए खर्च करें। इस माह आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। जीवन साथी के साथ आनंद वाले पल गुजारने का अवसर मिलेगा।
कुम्भ राशि
इस राशि के जातकों को नौकरी मिल सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। राजनीति से जुड़े सतर्क रहें। घर में पारिवारिक कलह और अशांति रह सकती है। मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन राशि
मीन राशिफल के लोगों के लिए यह माह निवेश के लिए अच्छा है। उधार दिया धन मुश्किल से प्राप्त होगा। गुस्सा करने से बचे। सरकारी नौकरी के जातकों के लिए मार्च का महीना कठिन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। व्यापारियों के मार्च महीना लाभकारी रहने वाला है। विवाह संबंधी वार्ता सफल होगी। बड़े अधिकारी विचार को महत्व व सम्मान देंगे। पदोन्नति हो सकती है।
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #March Month Horoscope 2021
- #Benefit month for Aries
- #zodiac signs
- #Monthly Horoscope March 2021
- #मासिक राशिफल
- #मासिक राशिफल मार्च 2021
- #Masik Rashifal March 2021
- #Monthly Rashifal
- #मेष राशि
- #मीन राशि
- #12 राशियों पर असर
- #Masik Rashifal
- #Monthly Rashifal 2021
- #Monthly Horoscope
- #01 March To 31 March 2021
- #मेष
- #वृषभ
- #मिथुन
- #कर्क
- #सिंह
- #कन्या
- #तुला
- #वृश्चिक
- #धनु
- #मकर
- #कुंभ
- #मीन राशि
- #Health Rashifal
- #Monthly Rashifal
- #Business Rashifal