Budh Gochar 2023 । बुध ग्रह आज सुबह 10.47 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक मीन राशि में सूर्य और गुरु पहले से ही विराजमान है और बुध ग्रह के प्रवेश के साथ ही अब त्रिग्रही योग बना है। ऐसे में सूर्य और बुध के संयोग से बुधादित्य योग भी निर्मित हुआ है। यहां जाने बुध ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों पर क्या असर होगा -
मेष राशि वालों के स्वास्थ्य में गिरावट
बुध का यह गोचर मेष राशि वालों के जीवन में कुछ प्रतिकूल प्रभाव ला सकता है। यह गोचर मेष राशि से 10वें भाव में हो रहा है। स्वभाव में आक्रामकता काफी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। हर बुधवार को गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं से दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।
वृषभ राशि वालों को मिलेंगे अवसर
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर वृषभ राशि से 11वें भाव में होने जा रहा है, जो शुभ प्रभाव देगा। करियर के संबंध में शानदार अवसर मिलेंगे। खर्चे काफी बढ़े रहेंगे। बजट को देखकर ही खर्च करें। कुछ पैसे मुसीबत के लिए बचाकर रखना अच्छा होगा। वृषभ राशि वालों को जेब में हरे रंग का रूमाल रखना चाहिए।
मिथुन राशि को व्यापार में होगा लाभ
मिथुन राशि के स्वामी माने जाने वाले बुध का यह गोचर शुभ प्रभाव देगा। बुध राशि से 10वें घर में बुधादित्य योग बनाएंगे, जो बिजनेस को बढ़ाने में मदद करेगा। यह गोचर काम धंधे में भी नए आयाम स्थापित करेगा। नए बिजनेस की डील करने के बारे में विचार बना सकते हैं।
कर्क राशि वालों के लिए शुभ नहीं
कर्क राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर अधिक शुभ फल देने वाला नहीं है। अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जीवन में परेशानियां आएगी। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। करियर में भी आपके लिए यह एक संघर्ष का दौर साबित हो सकता है। कर्क राशि वालों को गोचर अवधि में अपने पिता को हरे रंग के वस्त्र उपहार में देना चाहिए।
सिंह राशि वालों के लिए बुध गोचर
सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर अधिक अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। सेहत में भी गिरावट आ सकती है। सर्दी-जुकाम के साथ ही गले में संक्रमण की समस्या होगी। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें।
कन्या राशि वालों के लिए बुध गोचर
कन्या राशि वाले जातकों के लिए बुध गोचर शुभ फल देगा। कन्या राशि से सप्तम भाव में बुधादित्य योग साझेदारी में मित्रता और पारिवारिक जीवन में शुभ फल देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में भी लाभ पाएंगे। लाइफ पार्टनर से साथ संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
तुला राशि के लिए अच्छा समय नहीं
तुला राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर स्वास्थ्य समस्या बढ़ा सकता है। आर्थिक मामलों में भी यह समय अच्छा नहीं है। ससुराल और ननिहाल पक्ष के लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध गोचर
वृश्चिक राशि वालों के जीवन में बुधादित्य योग शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। करियर और शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। जीवन में सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा।
धनु राशि वालों को ऐशोआराम मिलेगा
धनु राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि लाने वाला माना जा रहा है। ऐशोआराम और विलासिता बढ़ाने वाली सामग्री खरीदेंगे। बुधादित्य योग सुख साधनों की वृद्धि करेगा। वाहन सुख मिल सकता है।
मकर राशि वालों के लिए बुध गोचर
मीन राशि में बुध का यह गोचर उतार-चढ़ाव लाने वाला हो सकता है। शिक्षा या फिर मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं तो परेशानी बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। करियर में भी मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि वालों के लिए बुध गोचर
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध गोचर अशुभ फल दे सकता है। खर्च में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस और करियर में भी बड़ा नुकसान हो सकता है। छात्रों का आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ सकता है। कुंभ राशि वालों को रोज तुलसी के पौधे को जल देकर एक पत्ते का सेवन करना चाहिए।
मीन राशि वालों के लिए बुध गोचर
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर मिले जुले फल देगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। धन का निवेश पर सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय भी अलर्ट रहें। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए नए प्रस्ताव आ सकते हैं, हर फैसला काफी सोच विचार के बाद लें, कुछ भी कार्य करने से पहले बुजुर्गों से सलाह लें। रोज बुध के बीज मंत्र का जप करें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Sandeep Chourey