Rashi Parivartan in December 2022। साल 2022 जल्द ही खत्म होने वाला है लेकिन साल खत्म होने से पहले दिसंबर माह में तीन बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका फायदा 5 राशि के जातकों को हो सकता है। दिसंबर माह में बुध, शुक्र और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। दिसंबर में बुध ग्रह का 3 बार, शुक्र का 2 बार और सूर्य 1 बार गोचर होगा। आइए जानते हैं इन तीन ग्रहों का गोचर कब किस राशि में होगा -
दिसंबर में बुध का राशि परिवर्तन
03 दिसंबर (शनिवार) को बुध ग्रह का धनु राशि में प्रवेश होगा। इस गोचर का समय सुबह 06.34 मिनट पर रहेगा। बुध 28 दिसंबर (बुधवार) को मकर राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर का समय सुबह 04.05 मिनट होगा। इसके बाद वक्री गति में बुध धनु राशि में आखिरी बार गोचर करेंगे। वक्री बुध का धनु राशि में गोचर 31 दिसंबर 2022 को देर रात 12.58 मिनट होगा।
दिसंबर में शुक्र का राशि परिवर्तन
दिसंबर माह में शुक्र का पहला गोचर धनु राशि में 05 दिसंबर 2022 को शाम 05.39 मिनट बजे होगा। वहीं दूसरा गोचर 29 दिसंबर 2022 को दोपहर 03.45 मिनट पर मकर राशि में होगा।
दिसंबर में सूर्य का राशि परिवर्तन
बुध और शुक्र के विपरीत दिसंबर 2022 में सूर्य सिर्फ एक बार गोचर करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन धनु राशि में 16 दिसंबर (शुक्रवार) को सुबह 09.38 मिनट पर होगा।
इन 5 राशियों को मिलेगा शुभ फल
मिथुन राशि: सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। व्यापार में मुनाफा मिलने के आसार है।
वृश्चिक राशि: तीन ग्रहों के शुभ प्रभावों के चलते वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना अनुकूल होगा। योजनाओं के पूरा होने में बार-बार समस्याएं आ रही है वह इस दौरान पूरा हो सकता है। तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए इन तीन ग्रहों का गोचर खुशियां लाएगा। नौकरी में तरक्की के अच्छे योग बनेंगे। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित होगा। जातक नौकरीपेशा है तो यह महीना किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। अपने वरिष्ठों के साथ मजबूत संबंध बनाने में सक्षम होंगे।
मीन राशि: ग्रहों के स्थिति के कारण शुरुआत में जातकों को छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखा जा सकता है। मेहनत रंग लाती दिख सकती है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Sandeep Chourey
- Font Size
- Close