Rashifal 2020 Update भारतीय ज्योतिष के मुताबिक नवग्रहों में शामिल छठा ग्रह शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना जाता है। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक 23 अक्टूबर से शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक शुक्र ग्रह कन्या राशि में 25 दिन तक गोचर करेगा। इसके बाद वह फिर तुला राशि में प्रवेश करेगा। गौरतलब है कि शुक्र ग्रह को भोग विलास, सुख-सुविधा, प्रेम, विलासिता जैसा कारकों के लिए जाना जाता है। शुक्र ग्रह से सभी राशियां भी प्रभावित होती है। आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और इस दौरान क्या क्या सावधानियां रखनी है।
मेष राशि - कानूनी विवादों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव का सही समय नहीं है।
वृषभ राशि - शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, वहीं संतान से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
मिथुन राशि - संपत्ति में इजाफा होगा। सोशल वर्क करने से आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। शक्ति प्रबल होगी और सौ फीसदी कार्य संपन्न होंगे।
कर्क राशि - बिजनेस में भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि - व्यापार में शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आदमनी के नए स्रोत खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख संपन्नता आएगी।
कन्या राशि - सकारात्मक महसूस करेंगे। आशावादी रहेंगे। लव लाइफ में भी सब कुछ अच्छा होगा। रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।
तुला राशि - विदेश यात्रा की इच्छा पूरी होगी। विदेशी स्रोतों से व्यापार में भी लाभ होगा। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। कर्ज की समस्या भी खत्म होगी।
वृश्चिक राशि - आय बढ़ेगी और धन संबंधित समस्याओं का निराकरण होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। कई नए प्रोजेक्ट मिलेंगे।
धनु राशि - राजनीतिक दायरा बढ़ेगा। शत्रु सक्रिय होंगे, उनसे बचकर रहें। नकारात्मक सोच बढ़ेगी इसलिए इससे बचकर रहें।
मकर राशि - भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको हर कार्य में सफलता मिले, लव लाइफ में यह समय इस राशि वालों के लिए बहुत उत्तम है।
कुंभ राशि - जीवन में उतार चढ़ाव महसूस करेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के आसार हैं। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।
मीन राशि - चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छवि को नुकसान पहुंचेगा। बिजनेस में विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में विवाद बढ़ेगा।
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Rashifal 2020 Update
- #Venus
- #Virgo
- #zodiac signs
- #highly affected
- #Rashifal 2020 in hindi: शुक्र ग्रह
- #कन्या राशि में प्रवेश
- #राशियों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव