Shadi Ke Upay: भारत एक ऐसा देश है जहां सामाजिक तौर पर घर के सदस्य ही विवाह तय करते हैं। हमारे देश में ज्यादातर अरेंज मैरिज ही होती हैं। कहीं-कहीं प्रेम विवाह भी देखने को मिलते हैं। लेकिन कुछ लोग परिवार का साथ न मिलने की वजह से प्रेम विवाह नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आपको मनचाहा जीवन साथी मिलेगा। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।
1. यदि आप अपनी पसंद का पति पाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए मंत्र का जाप करना होगा। इस मंत्र का जाप आपको प्रतिदिन प्रातःकाल 108 बार करना है। ”ॐ नमो मोहिनी महा मोहिनी अमृत वासिनी स्वाहा”
2.सच्चे प्रेम की प्राप्ति सोलह सोमवार के व्रत से भी संभव है। नियमपूर्वक इस व्रत को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सुयोग्य, सुंदर और सदा प्रेम करने वाला जीवन साथी मिलता है, जिसका प्रेम भाव कभी कम नहीं होता है।
3.प्रेम विवाह करने के लिए आपको बीज मंत्र का प्रयोग करना चाहिए। यह मंत्र हैः- ॐ क्लीं नमः। इसी के साथ आकर्षण शक्ति को इस मंत्र के जाप से भी बढ़ाया जा सकता है। मंत्र हैः- ओम क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहः। इस मंत्र का जाप राधा-कृष्ण का चित्र या प्रतिमा के सामने 108 बार प्रत्येक शुक्रवार को किया जाना चाहिए।
4.माना जाता है कि भगवान शिव को नागकेसर अतिप्रिय होता है। जो भी जातक सावन के महीने में शिवलिंग पर नागकेसर अर्पित करता है, भगवान शिव उनकी विनती सुन लेते हैं। जो भी लड़कियां अच्छे जीवनसाथी की तलाश में हैं वे रोजाना स्नान करके शिवजी का जलाभिषेक करें और उन्हें नागकेसर चढ़ाएं। उन्हें शीघ्र ही शुभ फल जरूर मिलेगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close
- # Shadi Ke Upay
- # desired husband mantra
- # desired life partner
- # desired love
- # प्रेम विवाह के उपाय
- # प्रेम विवाह के टोटके
- # प्रेम विवाह का मंत्र
- # शीघ्र विवाह का मंत्र
- # विवाह का मंत्र
- # Remedies for love marriage
- # tricks for love marriage
- # mantra for love marriage
- # mantra for early marriage
- # mantra for marriage.