Shani Dev: न्याय के देवता शनि देव अन्याय करने वाले को आर्थिक, मानसिक, शारीरिक व अन्य कई प्रकार के दंड देते हैं। शनि देव की क्रूर नजर से कोई भी नहीं बचता है। शनि के प्रकोप से राजा रंक बन जाता है। शनि देव कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यदि कुंडली में शनि की स्थिति अशुभ हो तो जातक को ज्यादा कष्ट झेलने पड़ते हैं। ऐसे जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या बहुत भारी पड़ती है। ज्योतिष गणना की अनुसार शनि देव साल 2023 में मकर राशि से कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि के इस गोचर से पूर्व दिसंबर महीने में कुछ राशियों पर शनि देव की नजर पड़ने वाली है। ऐसी स्थिति में बहुत संभलकर रहने की जरूरत है।
पढ़िए दिसंबर महीने में क्या-क्या होगा
- ज्योतिष गणना के अनुसार दिसंबर के पूरे महीने में शनि स्वराशि मकर में रहेंगे।
- शनि देव इस पूरे महीने सीधी चाल चलेंगे।
- इस महीने शनि देवी की कुछ राशियों पर टेढ़ी नजर रहेगी।
- मकर राशि में रहने के दौरान 5 राशियों पर साढ़े साती और ढैय्या चलेगी।
- दिसंबर महीने में कुंभ, मकर और धनु राशि पर शनि की साढ़े साती रहेगी।
- इस महीने मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या रहेगी। -
- इस पूरे महीने इन राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरुरत है।
- इस महीने ऐसे कोई काम नहीं करने चाहिए, जो शनि देव को नाराज कर दें।
शनि के प्रकोप से बचने के उपाय
शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए गलत आचरण को त्याग दें। अनुशासन से बाहर कोई गलत कार्य न करें। शनि आलसी, बुरा आचरण करने वाले और नियम तोड़ने वालों को कड़ा दंड देते हैं। दिव्यांग लोगों का ना ही अपमान करें, ना ही उन्हें किसी तरह का कष्ट दें। महिलाओं का सम्मान करें। पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close
- # Shani Dev Upay
- # shani
- # saturn transit 2023
- # Shani Gochar 2023
- # Shani Sade Sati
- # Saturn Transit 2022
- # Saturn Transit in Aquarius
- # Shani Dev
- # Shani Rashi Parivartan
- # shani ke upay
- # shani remedies
- # Aquarius
- # Capricorn
- # Shani Dhaiya
- # शनि देव
- # शनि गोचर 2022
- # शनि की ढैय्या
- # शनि की साढ़ेसाती
- # शनि उपाय
- # शनि राशि परिवर्तन 2022
- # कुंभ राशि
- # मकर राशि
- # धनु राशि